बॉलीवुड की सबसे पसंद की गयी कॉमिक फ्रेंचाइजी की फिल्म 'गोलमाल' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। रोहित शेट्टी की इस आइकॉनिक फिल्म में अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े के कंधों पर मुख्य किरदारों की जिम्मेदारी फिर से सौंपी जा रही है।
बताया जाता है कि फिल्म में एक बार फिर से शरमन जोशी की वापसी भी हो सकती है। लेकिन फैंस को इस बार फिल्म में विलेन को देखकर झटका लग सकता है। क्योंकि 'गोलमाल 5' में इस बार गोपाल और उसकी टोली अक्षय कुमार से भिड़ने वाली हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक इस बात पुष्टि नहीं की गयी है।
कैसी होगी 'गोलमाल 5'?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 'गोलमाल 5' अपने पुरानी फिल्मों के मुकाबले ज्यादा बोल्ड और अलग होने वाली है। हालांकि यह अपनी पहचान सिली व मजेदार जोक्स को बरकरार रखेगी। अक्षय कुमार मुख्य विलेन का किरदार निभाएंगे इसलिए संभावना जतायी जा रही है कि वहां भी कॉमेडी का जबरदस्त तड़का जरूर लगेगा। अब तक 'गोलमाल' सीरिज की बाकी फिल्में सिचुएशनल कॉमेडी और आपसी नोंकझोंक पर ही टिकी होती थी। लेकिन यह फिल्म काफी अलग होने वाला है।
हमले के बाद सुरक्षा की डबल लेयर
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 'गोलमाल 5' की शूटिंग पहले 15 फरवरी के बाद मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में ही शुरू होने वाली थी। लेकिन रोहित शेट्टी के घर पर रविवार की सुबह हुए हमले के बाद क्या शूटिंग की तारीख में कोई बदलाव होगा इस बात की पुष्टि मुंबई पुलिस ही कर सकेगी। अगर निर्धारित तारीख पर फिल्म की शूटिंग शुरू भी होती है, तब भी शूटिंग फ्लोर पर रोहित शेट्टी के लिए डबल लेयर की सिक्योरिटी की व्यवस्था की जाएगी। बताया जाता है कि शूटिंग फ्लोर पर करीब 60 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। सुरक्षा की पहली लेयर में स्थानीय पुलिस और दूसरी लेयर में रोहित शेट्टी के व्यक्तिगत सुरक्षाकर्मी होंगे।
और कौन सी सिक्वल फिल्मों में काम कर रहे हैं खिलाड़ी कुमार?
बात अगर अक्षय कुमार की सिक्वल फिल्मों की करें तो यह लिस्ट वाकई लंबी होने वाली है। पिछले साल अक्षय कुमार ने केसरी चैप्टर 2, हाउसफुल 4 और जॉली एलएलबी 3 में काम किया था जो अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी की सिक्वल फिल्में थी। Indian Express की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार के हाथों में इस समय जिन सिक्वल फिल्मों की स्क्रिप्ट है उनमें शामिल हैं -
- वेलकम टू जंगल (वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म)
- हेराफेरी 3 (अभी तक शूटिंग शुरू नहीं हुई)
- भागमभाग 2 (इस साल के मध्य तक फ्लोर पर जाएगी)
- गोलमाल 5
इससे पहले अक्षय कुमार और अजय देवगन 5 फिल्मों में साथ-साथ काम कर चुके हैं जिनमें शामिल है - सुहाग (1994), खाकी (2004), इंसान (2005), सूर्यवंशी (2021), सिंघम अगेन (2024)