साल 2024 में रिलीज हुई मेगा बजट और मल्टी स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 AD' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने जहां अश्वथामा का किरदार निभाया था वहीं भगवान कल्कि की मां 'SUM 80' का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही थी। यह एक फ्यूचरिस्टिक फिल्म थी जिसमें नकारात्मक भूमिका में कमाल हासन ने अपनी झलक दिखायी थी।
इसके अलावा प्रभास का इस फिल्म में प्रमुख किरदार था लेकिन बाद में खबरें सामने आयी कि इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने अपना नाम खींच लिया है। अब फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में दीपिका पादुकोण की जगह 'SUM 80' का किरदार साई पल्लवी निभाने वाली हैं। बताया जाता है कि वह 'SUM 80' की गर्भावस्था को आगे ले जाते हुए भगवान कल्कि की कथा को बताएंगी। हालांकि अभी तक फिल्म के मेकर्स की ओर से इस बाबत कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की इस फिल्म से दीपिका पादुकोण के बाहर निकलने की खबर बहुत पहले ही सामने आ चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि दीपिका पादुकोण ने नाग आश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सिक्वल की लगभग 20 दिनों की शूटिंग भी कर ली थी लेकिन बाद में अचानक उनके अलग होने की खबरें सामने आयी।
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से पता चला है कि मेकर्स फिल्म में दीपिका पादुकोण की जगह साई पल्लवी को लेने का मन बना रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। मेकर्स को लगता है कि 'SUM 80' के किरदार में दीपिका पादुकोण की जगह साई पल्लवी बिल्कुल फिट बैठेंगी।
बता दें, साई पल्लवी इन दिनों फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह माता सीता का किरदार निभा रही हैं जबकि भगवान श्री राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में हनुमान का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं।