🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

प. बं. उच्च माध्यमिक की परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर CCTV कैमरे से सर्विलांस अनिवार्य

सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को कम से कम 30 अप्रैल 2026 तक सुरक्षित रखा जाए।

By Moumita Bhattacharya

Feb 09, 2026 18:51 IST

12 फरवरी से पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक काउंसिल की परीक्षा शुरू होने वाली है। यह परीक्षा 27 फरवरी तक चलेगी। मिली जानकारी के अनुसार उच्च माध्यमिक काउंसिल ने प्रत्येक परीक्षाकेंद्र पर CCTV कैमरा अनिवार्य कर दिया है। बताया जाता है कि परीक्षार्थियों पर बेहतर से निगरानी और पारदर्शिता के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा को संपन्न करवाने के लिए ही यह कदम उठाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस साल उच्च माध्यमिक की परीक्षा 7 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देने वाले हैं। माध्यमिक की परीक्षा के बाद अब उच्च माध्यमिक के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में भी निरीक्षकों का अभाव है। इस वजह से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को बतौर निरीक्षक नियुक्त किया जाएगा।

सुरक्षित रखना होगा CCTV फुटेज

मिली जानकारी के अनुसार उच्च माध्यमिक काउंसिल ने सभी परीक्षाकेंद्रों के मुख्य द्वार और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को रखने वाले कमरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया है। इसके साथ ही सेंटर इन-चार्ज को सख्त हिदायत दी गयी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं और रिकॉर्डिंग को कम से कम 30 अप्रैल 2026 तक सुरक्षित रखा जाए।

इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा को मेटल डिटेक्टर से गुजरकर ही परीक्षाकेंद्र में प्रवेश करना होगा। यह प्रक्रिया पुलिस की उपस्थिति में शिक्षक व गैर-शिक्षा कर्मियों द्वारा पूरी की जाएगी। विशेष मामलों में पुलिस हस्तक्षेप भी कर सकती है।

हर 20 परीक्षार्थी के लिए 1 निरीक्षक

मिली जानकारी के अनुसार इस बार की उच्च माध्यमिक परीक्षा में 3 अलग-अलग भागों के परीक्षार्थी बैठेंगे। कुछ परीक्षार्थी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा देंगे, कुछ तीसरे सेमेस्टर का सप्लीमेंट और कुछ पुरानी पद्धति से उच्च माध्यमिक की परीक्षा देंगे। बताया जाता है कि चौथे सेमेस्टर के प्रत्येक 20 परीक्षार्थियों के लिए 1 निरीक्षक को नियुक्त किया जाएगा।

आनंद बाजार पत्रिका की मीडिया रिपोर्ट में उच्च माध्यमिक काउंसिल के अध्यक्ष चिरंजीव भट्टाचार्य के हवाले से बताया गया है कि जिस तरह माध्यमिक की परीक्षा में हर साल प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी जाती है ठीक उसी तरह इस साल SIR की वजह से उच्च माध्यमिक की परीक्षा में भी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Prev Article
जादवपुर यूनिवर्सिटी में जेंडर-न्यूट्रल हॉस्टल की मांग, प्रशासन ने भी जरूरत को नहीं किया खारिज

Articles you may like: