मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में मादा चीता 'ज्वाला' ने अपने 5 बच्चों को जन्म दिया है। इसे 'प्रोजेक्ट चीता' की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। रविवार (9 मार्च) को चीता शावकों के जन्म की पुष्टि वन विभाग ने की। मादा चीता 'ज्वाला' को नामिबिया से लाया गया था। कूनो नेशनल पार्क में नन्हें मेहमानों के आगमन से भारत में चीता की संख्या 53 पर पहुंची है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत के विभिन्न जंगलों में 50 से ज्यादा चीता आराम से रह रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में वन विभाग के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि 'ज्वाला' तीसरी बार मां बनी है। उसके पांचों शावकों ने कूनो के संरक्षित इलाके में पशु चिकित्सकों और वन कर्मियों की कड़ी निगरानी में जन्म लिया है। बताया जाता है कि 'ज्वाला' और उसके पांचों शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें फिलहाल पर्यवेक्षण में रखा गया है।
Good News from Kuno National Park again...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 9, 2026
Cheetah Jwala has given birth to 5 cubs, marking another major milestone for Project Cheetah. With this, Indias cheetah population has crossed the half-century mark, reaching 53.
A proud moment for wildlife conservation and a strong pic.twitter.com/UfZz64zpJ6
वन विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले कुछ सप्ताह पांचों चीता शावकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं क्योंकि वे जिंदा रहने की लड़ाई लड़ेंगे। अगर वे जीवित बच जाते हैं और स्वस्थ रहते हैं तो भविष्य में भारत के दूसरे जंगलों में भी चीता को छोड़ना आसान बन जाएगा।
Cheetahs cross half-century ðŸ
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) March 9, 2026
A moment of great pride for Project Cheetah as Jwala, the Namibian Cheetah and a successful third-time mother, gave birth to five cubs today at the Kuno National Park.
With this birth, the number of Indian-born thriving cubs has risen to 33, pic.twitter.com/tzxYYmLPtM
गौरतलब है कि साल 2022 में 'ज्वाला' को नामिबिया से भारत लाया गया है। वह वर्तमान में इस प्रोजेक्ट की सबसे सफल चीता मां मानी जाती है। इससे पहले भी 'ज्वाला' ने जिन चीता शावकों को जन्म दिया था वे कूनो के परिवेश के साथ अच्छी तरह से घुल मिल गए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में खुशखबरी दी है।