🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मारी गयी ईरान के नए सर्वोच्य नेता और खामेनेई के बेटे मुजतबा की पत्नी, खामेनेई परिवार में कौन बचा जिंदा?

मुजतबा खामेनेई को आनन-फानन में ईरान ने सर्वोच्य नेता घोषित कर दिया।

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 9 दिनों बाद रविवार (8 मार्च) को उनके दूसरे बेटे मुजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्य नेता घोषित किया गया है। ईरानी स्टेट टीवी सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस बाबत ईरानी सरकार ने एक विज्ञप्ति जारी की है। इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद एक पल भी नहीं गंवाया और मुजतबा खामेनेई को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का नया सर्वोच्य नेता घोषित किया गया है।

इस्लाम धर्म के शिया सम्प्रदाय के नियमानुसार पिता की मौत के बाद बेटा शासक नहीं बन सकता है। अयातुल्ला अली खामेनेई खुद भी नहीं चाहते थे कि उनका कोई उत्तराधिकारी ईरान का सर्वोच्य नेता बने। लेकिन इजरायल-अमेरिका के साथ ईरान के युद्ध के पहले दिन ही खामेनेई की मौत हो गयी। इस वजह से 'अनाथ' हो गए ईरान को एक नेता की जरूरत थी। रिपब्लिक गार्ड्स ने भी दबाव बनाना शुरू कर दिया था। ऐसी परिस्थिति में बाध्य होकर मुजतबा खामेनेई को आनन-फानन में ईरान ने सर्वोच्य नेता घोषित कर दिया।

खामेनेई परिवार में कौन जिंदा बचा?

मात्र 9 दिनों पहले मारे गए ईरान के सर्वोच्य नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का दूसरा बेटा है मुजतबा खामेनेई। बताया जाता है कि ईरान के राजनैतिक व्यक्तित्व गुलाम अली हद्दाद अदिल की बेटी जहरा हद्दाद आदिल के साथ साल 1999 में उसकी शादी हुई थी। हालांकि Euronews में दावा किया गया था कि यह शादी सिर्फ राजनैतिक समझौते के तहत ही हुई थी। इस शादी के माध्यम से ईरान के सर्वोच्य नेता के साथ कॉन्जर्वेटिक राजनैतिक पार्टी इस्लामिक रिपब्लिक पार्टी का समझौता हुआ था।

बताया जाता है कि हाल ही में शुरू हुए इजरायल और अमेरिका के साथ ईरान की लड़ाई में खामेनेई परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गयी थी। सूत्रों का दावा है कि इस युद्ध में मुजतबा की पत्नी जहरा की भी मौत हो चुकी है। France 24 के सूत्रो के मुताबिक इस दंपति को 3 बच्चे भी हैं। हालांकि उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस युद्ध में मुजतबा के तीनों बच्चे जीवित है अथवा नहीं या तीनों में कौन जीवित है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Prev Article
सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूएई में BAPS मंदिर अगली सूचना तक बंद
Next Article
पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव तो पाकिस्तान में 2 सप्ताह के लिए बंद किए गए स्कूल, ऑफिस में काम सिर्फ 4 दिन, क्यों?

Articles you may like: