🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचकर भी ट्रॉफी नहीं आई घर! टीम इंडिया के इन 3 कप्तानों की किस्मत ने दिया धोखा

ऐसा नहीं है कि इनके अलावा और किसी भी कप्तान की अगुवाई में टीम इंडिया विश्व कप के फाइनल तक नहीं पहुंची है लेकिन उनकी किस्मत ने धोखा दे दिया।

By Moumita Bhattacharya

Mar 09, 2026 20:16 IST

ICC टी-20 विश्वकप के फाइनल ने भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी (मोटेरा) स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम को धूल चटा दी। इसके साथ ही भारत के टी-20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav) का नाम उन कप्तानों की सूची में शामिल हो चुका है जिन्होंने अब तक वर्ल्ड कप (किसी भी फॉर्मैट में) की ट्रॉफी उठायी है। इस सूची में पहला नाम कपिल देव (Kapil Dev) का है, जिन्होंने 1983 में भारत को विश्व कप की पहली ट्रॉफी दिलायी थी।

इसके बाद भारत को विश्व कप जितने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। आखिरकार कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी (M. S. Dhoni) ने देशवासियों को एक नहीं बल्कि दो (एकदिवसीय और टी-20 फॉर्मैट) में विश्व कप की ट्रॉफी दिलायी। इसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने पिछली बार का टी-20 विश्वकप अपने नाम किया था और अब विश्व कप विजेता कप्तानों की सूची में सूर्य कुमार यादव का नाम भी शामिल हो गया है।

हालांकि ऐसा नहीं है कि इनके अलावा और किसी भी कप्तान की अगुवाई में टीम इंडिया विश्व कप के फाइनल तक नहीं पहुंची है। इससे पहले सौरव गांगुली से लेकर रोहित शर्मा तक ने टीम को विश्व कप के फाइनल तक तो पहुंचाया लेकिन उनकी किस्मत ने धोखा दे दिया और टीम फाइनल में पहुंचने के बावजूद ट्रॉफी घर नहीं ला सकी और मैच हार गयी।

सौरव गांगुली (Saurav Ganguly) - 2003 एकदिवसीय विश्व कप

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे आक्रामक कप्तानों में से एक सौरव गांगुली टीम को 2003 के एकदिवसीय विश्वकप के फाइनल तक लेकर गए थे। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत का दबदबा बना हुआ था लेकिन जोहान्सबर्ग में हुआ फाइनल भारत हार गया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की शक्तिशाली टीम ने उस साल विश्व कप जितने का भारत का सपना चकनाचूर कर दिया था।

महेंद्र सिंह धोनी - 2014 टी-20 विश्व कप

महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र भारतीय कप्तान हैं, जो एक नहीं बल्कि 3-3 बार टीम को विश्व कप के फाइनल में लेकर गए थे। धोनी की कप्तानी में ही भारत ने साल 2007 का टी-20 विश्व कप जीता था। इसके साथ ही एम. एस. धोनी ने भारत को साल 2011 का एकदिवसीय विश्व कप भी दिलाया था। लेकिन धोनी की किस्मत ने भी उन्हें धोखा दिया और साल 2014 का टी-20 विश्व कप शानदार खेलने के बावजूद फाइनल्स में भारत हार गयी। हालांकि कैप्टन कूल धोनी को भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे सफल कप्तान माना जाता है।

रोहित शर्मा - 2023 एकदिवसीय विश्व कप

बतौर कप्तान रोहित शर्मा दो बार टीम को विश्व कप के फाइनल में लेकर गए थे। इसमें से साल 2024 का टी-20 विश्व कप फाइनल में उन्होंने टीम को जीत दिलवायी थी लेकिन...! साल 2023 के विश्व कप फाइनल में भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह से हार गयी थी। खास बात यह थी कि वह फाइनल मैच भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला गया था जहां इस साल खेला गया लेकिन दोनों सालों में बहुत बड़ा फर्क रहा। न सिर्फ क्रिकेट फॉर्मैट का अंतर रहा है बल्कि दोनों टीमों के कप्तान और मैच का रिजल्ट में भी जमीन-आसमान का फर्क रहा है।

Prev Article
भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब तो शोएब को लगी मिर्ची, बोले- BCCI ने क्रिकेट बर्बाद किया

Articles you may like: