🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मुस्लिम पत्नी अंजुम खान ने पति शिवम दुबे पर यूं लुटाया प्यार, इसे कहते हैं दीवानगी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान ने भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने और पति दुबे के शानदार परफॉर्मेंस के चलते इंस्टाग्राम पर तमाम स्टोरी शेयर की हैं।

By लखन भारती

Mar 09, 2026 13:16 IST

नई दिल्ली: शिवम दुबे, भारत की टी20 टीम का पिछले कुछ सालों से अहम हिस्सा रहे हैं। दुबे ने 2024 और 2026 में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है। भले ही दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्के लगाते हों लेकिन वह अपनी पत्नी अंजुम खान के प्यार में क्लीन बोल्ड हैं। दुबे और अंजुम की जोड़ी सुपरहिट लगती है। वहीं अब पति दुबे के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अच्छा करने और भारत के वर्ल्ड कप जीतने के चलते अंजुम खान ने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की हैं।

शिवम दुबे की वाइफ अंजुम खान ने यूं अपने पति को किया सपोर्ट

शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नहीं दो नहीं बल्कि कई स्टोरी शेयर की हैं। हर एक स्टोरी में अंजुम खान टीम इंडिया और अपने पति शिवम को सपोर्ट करती हुई नजर आईं। पहले उन्होंने फाइनल में दुबे की 8 गेंद पर 26 रन की पारी को लेकर कई स्टोरी शेयर की। इसके बाद जब भारत ने विश्व कप जीत लिया तो उसपर भी उन्होंने तमाम स्टोरी लगाई। हालांकि हर एक स्टोरी में एक ही बात लिखी हुई थी। वो थी, 'माशाल्लाह अल्हमदुलिल्लाह नसरुमिनल्लाह वा फथुन करीब।' आमीन सुम्मा आमीन। इसका मतलब है कि अंजुम खान खुदा से भारत की जीत की दुआ कर रही थीं।

मुस्लिम हैं शिवम दुबे की वाइफ

बता दें कि अंजुम खान मुस्लिम हैं। दुबे ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड अंजुम से 2021 में मुंबई में शादी रचाई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। 2022 में उनके बेटे आयान का जन्म हुआ था जबकि 2025 में उनकी बेटी मेहविश का जन्म हुआ था। बता दें कि शिवम दुबे और अंजुम खान दोनों काफी अच्छे से एक दूसरे के साथ रहते हैं। जहां अंजुम खान दिवाली मनाती हैं तो दुबे भी ईद अपनी बेगम के साथ ईद मनाते हैं।

Prev Article
भारत इधर विश्व विजेता बना, उधर पाकिस्तानी का एक खिलाड़ी ने क्रिकेट छोड़ने का कर दिया ऐलान

Articles you may like: