🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सदन में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह का बड़ा ऐलान, खेल व‍िभाग में 840 कोच की होगी भर्ती

राजस्‍थान के व‍िधानसभा सत्र में न‍िर्दलीय व‍िधायक युनूस खान ने कोचों की भर्ती पर सवाल पूछा। जवाब में खेल मंत्री ने बड़ा ऐलान क‍िया है।

By लखन भारती

Mar 09, 2026 14:54 IST

जयपुरः राजस्थान में खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए खेल विभाग में लंबे समय बाद बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विधानसभा में जानकारी दी कि विभाग में 140 स्थायी और 700 अस्थायी कोच की भर्ती की जाएगी। निर्दलीय विधायक युनूस खान के सवाल के जवाब में मंत्री राठौड़ ने बताया कि खेल विभाग में साल 2012 के बाद पहली बार कोचों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर होंगे कोच

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंंह राठौड़ ने कहा कि 140 स्थायी कोचों की भर्ती के लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है और कर्मचारी चयन बोर्ड आगे की कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 700 अस्थायी कोच भी नियुक्त किए जाएंगे। इससे प्रदेश के अधिकांश खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर कोच उपलब्ध हो सकेंगे और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल पाएगा।

युनूस खान एक करोड़ देने का किया ऐलान

इस दौरान विधायक युनूस खान ने कहा कि मेजर ध्यानचंद योजना के तहत वे विधायक कोटे से एक करोड़ रुपये देने को तैयार हैं। उन्होंने सरकार से मैचिंग ग्रांट देने का आग्रह किया ताकि वहां खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। इस पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि इस योजना के अपने नियम हैं और प्रस्ताव को वित्त विभाग के पास भेजा जाएगा।

Prev Article
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा चुरू में गौरव सैनिक समारोह में शामिल हुए
Next Article
राजस्थान में बढ़ा तापमान का कहर, 10–11 मार्च को दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी

Articles you may like: