🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

चूरू के द रॉयल ट्रीट होटल में अंधाधुंध फायरिंग, कारोबारी की हत्‍या; 3 लोग घायल

7 महीने पहले 20 लाख की सुपारी भी दी थी। तीन लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। शराब के धंधे का बादशाह बनने की चाहत में गैंगवॉर जैसी घटना हुई।

By लखन भारती

Mar 03, 2026 12:05 IST

जयपुरः चूरू के बीदासर में नोखा-सीकर रोड पर स्थित 'द रॉयल ट्रीट' होटल में सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गोली लगने से होटल कारोबारी मुनीराम मंडा सहित 4 लोग घायल हो गए। शुरुआत में पुलिस ने घायलों को बीदासर अस्पताल पहुंचाया। बिदासर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मुनीराम समेत तीन को सुजानगढ़ अस्पताल में रेफर किया। सुजानगढ़ पहुंचने पर चिकित्सकों ने होटल मालिक मुनीराम को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा फायरिंग में घायल भीखमचंद, श्रवण और प्रभुराम को चिकित्सकों ने सुजानगढ़ से जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया है, यहां घायलों का इलाज चल रहा है। फिलहाल 2 घायल प्रभुराम प्रजापत और श्रवण सिंह खतरे से बाहर हैं, लेकिन भेखमचंद की हालत नाजुक है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके सीने में गोली लगी है।

होटल कारोबारी का भाई घायल

मुनीराम के भाई श्रवण सिंह को पैर और कमर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि देवी सिंह खैरिया नाम का व्यक्ति पहले उन्हीं के साथ काम करता था। करीब 2 साल पहले वह अलग होकर काम करने लगा। इसके बाद से आपसी रंजिश बढ़ती गई। पहले भी कई बार धमकी दी थी। कहासुनी भी हुई थी।

प्रभुराम ने बताया कि मैं वहां खाना खाने गया था। अचानक से एक व्यक्ति ने बंदूक तान दी। मुझे लगा मजाक होगा, लेकिन गोलियां चलने लगी तो मैंने बेहोश होने का नाटक किया। उसके बाद मुझे कुछ याद नहीं। उनके दोनों कंधों पर गोली लगी है।

होटल को किया सील

घटना के बाद होटल को सील कर दिया गया है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। चूरू एसपी जय यादव खुद मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी के अनुसार, एक हमलावर की पहचान हो चुकी है। जिसका नाम राजूराम नेहरा है, और अन्य की पहचान के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही है। बीदासर और सुजानगढ़ अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। एसपी जय यादव ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने में पुलिस टीमें जुट गई है। फिलहाल हालात देखते हुए बीदासर में पुलिस ने जाप्ता तैनात कर दिया है। जयपुर रेफर किए गए घायलों के साथ भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को भेजा गया है।

Prev Article
होली को लेकर अलर्ट, अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान में सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी

Articles you may like: