रंगों से खेलना किसे नहीं पसंद होता, फिर जब मौका होली का हो, तो कौन ही किसी को रंग लगाने से चूकता है। लेकिन दिक्कत तो होली खेलने के बाद शुरू होती है, जब रंग छुड़ाने में छक्के छूट जाते हैं। रंगों के बिना होली की कल्पना बहुत ही नीरस हो जाती है।
होली के मौके पर शाम को नए कपड़े पहनने का भी रिवाज है और शाम को घर आए मेहमानों के साथ भी गुलाल से थोड़ी बहुत होली खेली ही जाती है। इस चक्कर में कई बार नए कपड़े भी रंग जाते है।
यदि आपकी त्वचा या कपड़ों पर होली का पक्का रंग लग जाये तो इसे छुड़ाने के लिए ज्यादा परेशान न हों। कुछ आसान तरीके अपनाकर आप इन रंगों को छुड़ा सकते हैं।
तो चलिए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से ही जान लेते हैं होली के जिद्दी रंगों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय :
सरसों के तेल से पहले ही कर लें तैयारी
जब भी रंग खेलने निकलें, तो अपने बालों, चेहरे, हाथों और बाकी शरीर पर सरसों का तेल अच्छे से लगा लें। यह आपको चिपचिपा लग सकता हैए लेकिन रंग खेलने के लिए जरूरी है। सरसों का तेल लगाने से रंग आपकी त्वचा से बहुत ज़्यादा चिपकता नहीं है। फिर जब आप नहाते हैं तो तेल की वजह से रंग अपेक्षाकृत जल्दी छूट जाता है ।
सबसे पहले ध्यान दीजिये की रंग निकालने में गर्म पानी का उपयोग बिलकुल न करें बल्कि ठंडे पानी का इस्तेमाल बेहतर होगा। क्योंकि होली के रंग चेमिकल्स से बने होते हैं और गर्म पानी से चेमिकल्स में रिएशन हो सकता है।
होली के बाद अगर आप खुद को रंग छुड़ाने की मशकत से बचाना चाहते हैं तो होली के पहले ही आपको तैयारी करनाी होगी -
1. खीरा : रंगों को छुड़ाने के लिए खीरे का प्रयोग भी लाभदायक साबित होता है। खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इससे मुंह धोने से चेहरे के जिद्दी रंग छूट जाएंगे और त्वचा में निखार भी आ जाएगा।
2. मूली : होली के रंग छुड़ाने में मूली काफी कारगर साबित हो सकती है। मूली का रश निकाल कर उसमे दूध, बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बना कर चेहरे, हाथों या गर्दन आदि पर हल्के हाथ से स्क्रब करें। कुछ देर इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
3. बेकिंग सोडा : होली के रंग छुड़ाने में बेकिंग सोडा भी मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए एक बाल्टी में गर्म पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा डालें। फिर इसमें होली के रंग से खराब कपड़ों को डालकर एक या डेढ़ घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से कपड़ों को निकालकर साबुन से मल मल कर साफ करेंगे तो होली का रंग आसानी से निकल जाएगा।
4. नींबू : नींबू नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। होली में कपड़ों पर लगे छोटे- मोटे रंगों के दाग को निकालने के लिए नींबू का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नींबू का रस निकालें और उसे अपने कपड़ों पर अच्छी तरह से लगा दें। थोड़ी देर बाद इन कपड़ों को गर्म पानी से धो लें। काफी हद तक रंग निकल जाता है। पक्के रंगों को निकालने में शायद नींबू काम न आए, तो इसमें अपना समय न गवाएं।
त्वचा से रंगों को निकालने के लिए नींबू को अपनी त्वचा पर धीरे धीरे रगड़िये और 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए और फिर ढेर सारा मॉइश्चराइजर लगाइए। मॉइश्चराइजर की जगह क्लींजर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। फिर केमिकल रहित साबुन और गुनगुने पानी से नहा लीजिए। रंग आसानी से छूट जाएगा।
5. एलोवेरा जेल : त्वचा और बालों से होली का रंग छुड़ाने के लिए आप एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल को अपनी पूरी त्वचा पर लगाना है। इसका इस्तेमाल आप बालों में भी कर सकते हैं। इसे लगाने के आधे घण्टे बाद साफ ताजे पानी से धो डालिये। इससे होली का पक्का रंग आपकी त्वचा से हट जाएगा। त्वचा भी मुलायम हो जाएगी।
6. दही : एक कटोरी में दही लेकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर बने पेस्ट को हलके हाथों से त्वचा पर लगाएं और आधे घण्टे बाद गुनगुने पानी से धोने से केमिकल युक्त रंगों का असर कम हो जायेगा।
होली के रंगों का बालों पर काफी दिनों तक असर देखने को मिलता है और बाल पूरी तरह बदरंग नज़र आते हैं। इसके लिए दही और बेसन को मिलाकर पेस्ट बनाइए और इसे बालों में लगाइए। इसे करीब आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर बाल धो लें। यदि फिर रंग पूरी तरह नहीं छूटता है, तो इस बार आप बेसन की जगह दही में नींबू मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इसके बाद तो बालों से रंग छूट ही जाएंगे।