🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की हुई सगाई, एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल को घुटने पर बैठकर पहनाई अंगूठी

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सगाई की फोटो शेयर करके फैंस से खुशी शेयर की।

By लखन भारती

Mar 08, 2026 19:00 IST

नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने सगाई कर ली है। 26 साल के पृथ्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इंगेजमेंट की फोटो शेयर की। उन्होंने एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल के साथ सगाई की है। दोनों पिछले साल से रिलेशनशिप में थे। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में भी पृथ्वी आकृति के साथ पहुंचे थे।

पृथ्वी शॉ ने पिछले साल गणेश चतुर्थी के मौके पर आकृति अग्रवाल के साथ फोटो शेयर की थी। तभी दोनों के डेटिंग के रूमर्स शुरू हुए थे। सगाई की फोटो के साथ पृथ्वी शॉ ने कैप्शन में लिखा- मैदान पर छक्के से लेकर मैदान के बाहर ज़िंदगी भर हिट लगाने तक। वह मेरी परफेक्ट पारी है!

आईपीएल में नजर आएंगे पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप जीत चुके है। उन्होंने 2018 में अपने टेस्ट डेब्यू में ही शतक लगा दिया था। हालांकि खराब फॉर्म और फिटनेस की वजह से 2021 के बाद उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने भारत के लिए 5 टेस्ट के अलावा 6 वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है। वह सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज हैं। आईपीएल 2025 की नीलामी में पृथ्वी को किसी ने नहीं खरीदा था। इस बार वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे।

आकृति के 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

आकृति अग्रवाल तेलुगू फिल्म त्रिमुख में नजर आ चुकी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह फैशन, लाइफस्टाइल और डांस रील्स बनाती हैं। आकृति यूपी के लखनऊ की रहने वाली हैं। वह हाई स्कूल के दिनों में मुंबई आ गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मुंबई के निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की डिग्री ली है।

Prev Article
न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला लिया, कौन बनेगा चैंपियन ? जल्द शुरू होगी आखिरी जंग
Next Article
वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचकर भी ट्रॉफी नहीं आई घर! टीम इंडिया के इन 3 कप्तानों की किस्मत ने दिया धोखा

Articles you may like: