रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष नीता अंबानी ने महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की 75वीं जयंती के अवसर पर उन असाधारण कलाकारों को सम्मानित किया, जिन्होंने इस महान संगीतकार की विरासत को जीवंत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।
नीता अंबानी ने प्रसिद्ध कलाकार हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति, सुरेश वाडकर, शिवमणि और तौफीक कुरैशी को संगीत के प्रति उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने उस्ताद जाकिर हुसैन के साथ इन कलाकारों के गहरे रचनात्मक संबंध और इस आयोजन को साकार करने में प्रसिद्ध रंगमंच निर्देशक फिरोज अब्बास खान की विशिष्ट दृष्टि को सराहा।
उस्ताद जाकिर हुसैन का 15 दिसंबर 2024 को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार सैन फ्रांसिस्को के एक कब्रिस्तान में किया गया, जहां परिवार के सदस्य, करीबी मित्र और कई संगीतकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।