🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सचिन तेंदुलकर की बहू बनीं सानिया चंडोक, कमाई सुनकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका!

कहीं सचिन और अंजलि तेंदुलकर की एकलौती बहू और सारा तेंदुलकर की भाभी का नेटवर्थ जानकर आपको झटका न लग जाएं।

By Moumita Bhattacharya

Mar 05, 2026 15:24 IST

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के घर इस वक्त सितारों का मेला लगा हुआ है। उनका एकलौता बेटा अर्जुन तेंदुलकर दुल्हा जो बना है। अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक के साथ अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें अर्जुन सानिया के गले में वरमाला डालते नजर आ रहे हैं। वहीं पीछे खड़े सचिन तेंदुलकर उनपर फूलों की बारिश कर रहे हैं।

पर आखिर कौन है सानिया चंडोक जो सचिन तेंदुलकर की बहू बनी? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सानिया चंडोक खुद एक बिजनेसवुमन है। इस आर्टिकल को आगे पढ़ने से पहले किसी कुर्सी पर जरूर बैठ जाएं। कहीं सचिन और अंजलि तेंदुलकर की एकलौती बहू और सारा तेंदुलकर की भाभी का नेटवर्थ जानकर आपको झटका न लग जाएं।

पहुंच चुके हैं तमाम सितारे

मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन तेंदुलकर की शादी में अब तक बड़ी संख्या में क्रिकेट जगत से लेकर फिल्मी सितारे पहुंच चुके हैं। क्रिकेट सितारों में जहां राहुल द्रविड़, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, सुनील गावस्कर, एमएस धोनी, युसूफ और इरफान पठान समेत अन्य पहुंचे हैं। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी अर्जुन व सानिया के शादी में पहुंचे हैं।

वहीं बॉलीवुड से अमिताभ और जया बच्चन, अभिषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय, आमिर खान, पत्नी गौरी खान व बेटी सुहाना खान के साथ शाहरुख खान, आशा भोंसले आदि पहुंचे हैं।

कौन है सानिया चंडोक?

सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक फाइव स्टार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल व ब्रुकलिन क्रीमरी (आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट बनाने में माहिर) जैसे बिजनेस में सक्रिय रवि घई की पोती है। सानिया लग्जरी पेट स्पा की फाउंडर हैं। सानिया चंडोक ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी पढ़ाई पूरी की है। सानिया सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं लेकिन पशुओं के प्रति दयालुता और उनके लिए किए गए कई अभियानों में सानिया चंडोक को सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हुए देखा गया है।

कितनी है नेटवर्थ?

सानिया चंडोक की व्यक्तिगत संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी तो नहीं है लेकिन उनके परिवार का अरबों का साम्राज्य बताया जाता है। News18 की मीडिया रिपोर्ट में अर्जुन तेंदुलकर की व्यक्तिगत संपत्ति जहां ₹22 करोड़ बतायी जाती है वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपने प्रीमियम पेट सलून मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी से सानिया चंडोक करीब ₹90 लाख प्रति वर्ष कमाती हैं। इसके साथ ही दावा किया जाता है कि सानिया चंडोक के परिवार द्वारा चलाए जाने वाले इंटरकॉन्टिनेंटर होटल चेन का मूल्य ही करीब ₹161 करोड़ है।

Prev Article
दुबई में बेटी संग फंसी लारा दत्ता : आंखों में आंसू भरकर सुनाई खौफनाक आपबीती! Video

Articles you may like: