🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

डोली में बैठकर हुई रश्मिका मंदाना की ब्राइडल एंट्री, शादी की Inside फोटो वायरल

रश्मिका मंदाना की रॉयल ब्राइडल एंट्री के साथ ही शादी की कुछ और इनसाइड फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 28, 2026 19:52 IST

26 फरवरी को उदयपुर के एक लग्जरी होटल में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सात फेरों के बंधन में बंध गए। दोनों ने उसी दिन अपनी कुछ फोटो को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया था। इन्हें बहुत पसंद किया जा रहा है। 2 दिनों बाद भी फैंस की नजरें अभी तक रश्मिका और विजय नहीं हट पा रही है। इस बीच रश्मिका मंदाना की रॉयल ब्राइडल एंट्री के साथ ही शादी की कुछ और इनसाइड फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

डोली में बैठकर ब्राइडल एंट्री

रश्मिका मंदाना की शादी से जुड़ी जो नई फोटो सामने आयी है, उन्हें देखकर पता चल रहा है कि उनकी ब्राइडल एंट्री पालकी में बैठकर हुई थी। फोटो में वह अपनी उंगलियों से दिल की आकृति बना रही हैं और कैमरा की तरफ देख कर प्यार से आंख मार रही हैं। इस फोटो में रश्मिका बहुत प्यारी दिखाई दे रही है।

वहीं दूसरी ओर एक और फोटो वायरल हुआ है जिसमें विजय देवरकोंडा अपनी दुल्हन के लिए एक पारंपरिक तलवार के साथ इंतजार कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा का ग्रुम लुक भी बहुत पसंद किया जा रहा है। खासतौर पर विजय देवरकोंडा के हाथों में लगा आलता चर्चा में छाया हुआ है।

बता दें, अपनी शादी में रश्मिका मंदाना ने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन की हुई रस्ट ऑरेंज रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में सुनहरे रंग की एंब्रॉयडरी की हुई है। इसके साथ ही रश्मिका ने गोल्डन कलर के दुपट्टे को पेयर किया है। अभी के समय में जहां बॉलीवुड की दुल्हनें हीरे की चमक में खोयी रहती है वहीं रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी के लिए पारंपरिक सोने के गहनों का चुनाव किया। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अपनी शादी में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने करीब 7 करोड़ रुपए के सोने की ज्वेलरी पहनी थी।

देखें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की Inside फोटो :

Prev Article
शादी के बाद रश्मिका मंदाना का नया लुक वायरल, नरेंद्र मोदी संग फोटो सुर्खियों में, Video

Articles you may like: