🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

शादी के बाद रश्मिका मंदाना का नया लुक वायरल, नरेंद्र मोदी संग फोटो सुर्खियों में, Video

एयरपोर्ट के बाहर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाथ जोड़कर पैपराजी और फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन कर किया।

By Moumita Bhattacharya

Feb 27, 2026 16:31 IST

26 फरवरी को उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सात फेरों के बंधन में बंध गए। सुबह के समय में जहां आंध्र स्टाइल में दोनों की शादी हुई। वहीं दोपहर में तेलुगु रीति रिवाजों के आधार पर दोनों की शादी सम्पन्न हुई। देर शाम को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से शादी की फोटो शेयर की जो तुरंत वायरल हो गयी।

रस्ट ऑरेंज रंग की साड़ी और सोने की हेवी ज्वेलरी से सजी दुल्हन रश्मिका मंदाना बला की खूबसूरत लग रही थी। वहीं विजय देवरकोंडा का लुक भी किसी महाराजा से कम नहीं था। लेकिन फैंस को इंतजार था तो शादी के बाद उनके पहले अपियरेंस का।

बतौर पति-पत्नी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट पर पहली बार स्पॉट हुए। इस दौरान रश्मिका जहां लाल रंग के अनारकली सूट में नजर आयी। रश्मिका के चेहरे पर नयी नवेली दुल्हन वाला ग्लो साफ नजर आ रहा था। मांग में लाल सिन्दूर, हाथों में लाल रंग की चुड़ियों और माथे पर लाल छोटी बिंदी ने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं दूसरी ओर दुल्हे राजा विजय देवरकोंडा शॉर्ट कुर्ता में नजर आएं। विजय देवरकोंडा सिल्वर ग्रे शेड वाला शॉर्ट कुर्ता पहने नजर आएं।

एयरपोर्ट के बाहर दोनों ने हाथ जोड़कर पैपराजी और फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन कर किया। इस दौरान दोनों बाहों में बाहें डालकर पोज करते हुए भी नजर आएं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि दोनों कपल्स गोल दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो X

नरेंद्र मोदी के साथ फोटो हुआ वायरल

एक ओर जहां उदयपुर एयरपोर्ट से विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद पहले पब्लिक अपियरेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिले और उन्हें रिसेप्शन का औपचारिक न्यौता दिया। पीएम मोदी से मिलने पहुंचे इस कपल की फोटो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है।

फोटोज में कपल बहुत ही खुश नजर आ रहा है। Money Control की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मिले थे। अमित शाह से मिलने पहुंचे कपल ने उन्हें परंपरागत रूप से चांदी का भगवान गणेश का एक प्रतिमा भेंट किया।

बता दें, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का वेडिंग रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में शाम 7 बजे से शुरू होगा। सोशल मीडिया पर इनका वेडिंग इनवाइट काफी वायरल भी हुआ था। अब देखना यह होगा कि क्या दोनों बड़े नेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में हैदराबाद पहुंचेंगे? फैंस के साथ-साथ दोनों नेताओं के समर्थक भी काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Prev Article
रश्मिका मंदाना की ‘In Every Lifetime’ वाले दुपट्टे ने जीता दिल! विजय देवरकोंडा का रॉयल लुक देख फैंस हुए दीवाने

Articles you may like: