लगभग हर रविवार को अपने घर के बाहर बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन फैंस के साथ मुलाकात करते हैं। लेकिन पिछले रविवार को वह अपने फैंस से नहीं मिल पाए थे। अपने ब्लॉग में उन्होंने बताया कि वह इस समय हैदराबाद में हैं। फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सिक्वल की शूटिंग में व्यस्त।
अब इस फिल्म के सेट से अमिताभ बच्चन ने BTS (Behind the scene) फोटो शेयर की है। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहे हैं। खास बात यह है कि अमिताभ बच्चन ने जो फोटो शेयर की है उनमें वह अपने 'अश्वथामा' के गेटअप में ही नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर इन फोटो को शेयर किया है।
इन फोटोज में 2 फोटो ऐसे भी हैं, जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सुपरस्टार कमल हासन से मिलते नजर आ रहे हैं। यानी अश्वथामा और सुप्रीम यास्किन का आमना-सामना। हालांकि फिल्म के पहले पार्ट यानी 'कल्कि 2898 AD' में अमिताभ बच्चन और कमल हासन दोनों ही थे लेकिन उन्होंने स्क्रीन शेयर नहीं किया था।
Read Also | वाकई में! साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में होगी शाहरुख खान की एंट्री?
The storm begins.
” Rahul kumar®³ (@kumarrahul9102) February 24, 2026
Kalki 2898 AD Part 2 kicks off with the titans Ashwatthama (Amitabh Bachchan) and Supreme Yaskin (Kamal Haasan) are already on set. “Â¥
Bhairava and Sum-80?
They enter later and when they do, the real chaos unfolds.
The war for the future has pic.twitter.com/X6qHBSrBz7
कमल हासन को लगाया गले
अमिताभ बच्चन ने फिल्म के सेट से जो BTS फोटो शेयर की है, उनमें एक फोटो में वह कमल हासन का स्वागत करते और दूसरी फोटो में वह कमल हासन को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लगाया है, 'महान कमल हासन से मिलना...लंबे समय बाद साथ काम करेंगे...आखिरी बार गिरफ्तार में थे।' इसके साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट में फैंस से न मिल पाने की वजह से माफी भी मांगी।
Read Also | 40 सालों बाद रजनीकांत और कमल हासन का Reunion, 'थलाइवा' की फीस जानकर कहेंगे OMG!
बता दें, फिल्म 'कल्कि 2898 AD' नाग आश्विन के निर्देशन में बन रही सिक्वल फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ ही प्रभास और कमल हासन भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण भी थी। फिल्म में दीपिका ने भगवान कल्कि की मां 'SUM 80' का किरदार निभाया था लेकिन बाद में कई विवादों के बाद वह फिल्म से बाहर निकल गयी हैं। अब मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म में 'SUM 80' का किरदार साई पल्लवी निभाने वाली हैं।