🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' में 'बड़े साहब' बनेंगे इमरान हाशमी? सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज

सोशल मीडिया पर अब इस किरदार को निभाने वाले एक्टर के नाम को लेकर जोरदार चर्चाएं शुरू हो गयी है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 23, 2026 19:45 IST

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ ही फिल्म 'धुरंधर' ने दर्शकों के मन में एक जिज्ञासा भी जगाया था। आखिर 'बड़े साहब' कौन हैं? क्या 'धुरंधर : द रिवेंज' में 'बड़े साहब' पर्दे पर दिखाई देंगे? कौन है 'बड़े साहब' जिनकी वजह से संजय दत्त का 'घर' चल रहा है? अब इस रहस्यमय किरदार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं कि इस अहम किरदार को कौन निभाने वाला है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में 'बड़े साहब' का चेहरा रिविल नहीं किया गया था। हालांकि फिल्म में कई बार इस नाम का जिक्र जरूर हुआ है लेकिन फिल्म में उनके किरदार को न तो सामने लाया गया था और न ही चेहरा दिखाया गया था। सोशल मीडिया पर अब इस किरदार को निभाने वाले एक्टर के नाम को लेकर जोरदार चर्चाएं शुरू हो गयी है।

जनसत्ता की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' में 'बड़े साहब' का किरदार इमरान हाशमी निभाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट में Letterboxd के हवाले से दावा किया गया है कि यह किरदार इमरान हाशमी निभा सकते हैं।

आधिकारिक तौर पर इस फिल्म में इमरान हाशमी द्वारा 'बड़े साहब' के किरदार निभाने के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गयी है। लेकिन चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म हो चुका है। हालांकि इस चर्चा के वायरल होने से ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गयी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेडिट (Reddit) पर जैसे ही यह स्क्रीन शॉट वायरल हुआ, फैंस की खुशी से उछल पड़े। फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं कि अगर इमरान हाशमी यह किरदार निभाएंगे तो फिल्म और भी जबरदस्त हो जाएगी।

फिल्म के मुख्य किरदार :

रणवीर सिंह - हम्ज़ा

अर्जुन रामपाल - मेजर इकबाल

इमरान हाशमी - 'बड़े साहब' (संभावित)

आर. माधवन - अजय सान्याल

अन्य किरदार - संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी

फिल्म में यामी गौतम कैमियो किरदार में नजर आने वाली है।

यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होने वाली है।

Prev Article
कब से शुरू होंगे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के प्री-वेडिंग फंक्शंस? ‘VIROSH’ की शादी का बिग अनाउंसमेंट!

Articles you may like: