🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ड्राइवर को आई 'मौत वाली झपकी', लखनऊ में तेज रफ्तार बस से खोया नियंत्रण, 7 मरे

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर बिहार जा रही एक स्लीपर बस अचानक पलट गई। बस में मौजूद 7 यात्रियों ने दम तोड़ दिया और 16 यात्री घायल हो गए। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे हुआ ये भीषण हादसा और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।

By अर्ध्य नस्कर, Posted by: लखन भारती

Feb 23, 2026 20:22 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक भीषण हादसा हुआ, जिसने चारों तरफ कोहराम मचा दिया। लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर बिहार जा रही एक स्लीपर बस अचानक पलट गई। इस बस हादसे में करीब 7 लोगों की जान चली गई और 16 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी।

कैसे हुआ भीषण हादसा ?

शुरुआती जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि इस भीषण हादसे के लिए ड्राइवर जिम्मेदार है। दरअसल, ड्राइवर को झपकी लग गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस चालक को नींद आ गई थी, जिस कारण उसने बस से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार बस पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई।

इस भीषण हादसे को लेकर प्रदेश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने कहा कि लखनऊ के गोसाईगंज इलाके के हसनपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस हादसे की अत्यंत दुखद सूचना प्राप्त हुई है। यूपी सरकार की ओर से घायलों के समुचित उपचार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद चिकित्सा विभाग के संबंधित अधिकारियों, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के संपर्क में हूं। घायलों को उच्चस्तरीय उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस दुखद क्षण पर उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है।

Prev Article
छात्राओं के लिए शौचालयों की कमी ही ड्रॉपआउट की असली वजह थी: योगी आदित्यनाथ

Articles you may like: