लखनऊ: प्रसव पीड़ा सहन न कर पाने वाली एक महिला ने अपने पेट को काट लिया। बताया गया है कि 35 वर्षीय गर्भवती महिला ने रसोई के चाकू से ऐसा किया। तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि वहां उन्होंने एक कन्या का जन्म दिया। नवजात शिशु स्वस्थ है। हालांकि महिला की स्थिति गंभीर है। उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन और अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुई। जानकारी के अनुसार, बहराइच के बांउदी क्षेत्र के नंदवाल गांव की रहने वाली नांकीर को प्रसव पीड़ा हुई। वह दर्द सहन न कर पाने के बाद रसोई में रखी चाकू से अपने पेट को काट ली। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, छह महीने पहले ही नांकीर के पति की मृत्यु हो चुकी थी। वह घर में अकेली थीं। उनकी चिल्लाहट सुनकर पड़ोसी दौड़े आए।
उन्हें तुरंत फखरपुर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। वहीं उन्होंने स्वस्थ कन्या संतान को जन्म दिया। बाद में उन्हें बहराइच जिला अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि गुरुवार दोपहर उन्हें अस्पताल लाया गया। तेज चाकू द्वारा किए गए आघात के कारण महिला के पेट में गहरी और असामान्य चोट हुई। चोट के कारण काफी रक्तस्राव हुआ। इसके चलते उनकी शारीरिक स्थिति बिगड़ गई इसलिए उन्हें बहराइच से लखनऊ भेज दिया गया। अभी उनकी स्थिति नाजुक है। डॉक्टरों ने उन्हें निरीक्षण में रखा है।