🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

“जब मेरी मां ने ड्राइवर का गला पकड़ लिया था…” – प्रियंका चोपड़ा ने सुनाया हैरान कर देने वाला किस्सा

‘द ब्लफ’ की किरदार ‘ब्लडी मैरी’ से पहले रियल लाइफ की बहादुर मां को 11 साल की प्रियंका ने देखा था

By डॉ अभिज्ञात

Feb 19, 2026 15:15 IST

लॉस एंजेलिस से आई खबर में एकदम फिल्मी ट्विस्ट है। अपनी आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ में ‘ब्लडी मैरी’ का दमदार किरदार निभा रहीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक ऐसा किस्सा सुनाया, जो किसी सस्पेंस थ्रिलर से कम नहीं। 25 फरवरी को ‘द ब्लफ’ रिलीज हो रही है।

प्रियंका ने बताया कि जब वो करीब 11 साल की थीं तब एक दिन देर रात दिल्ली में मम्मी के साथ होटल जा रही थीं। समय था रात के 11 बजे… सड़कें सुनसान… और तभी कैब ड्राइवर ने अचानक एक अनजान मोड़ ले लिया।

प्रियंका ने बताया कि, “मुझे नहीं पता क्या हुआ, लेकिन मैंने देखा कि मम्मी ने पीछे से ड्राइवर का गला पकड़ लिया! वो कह रहा था, ‘मैडम शॉर्टकट ले रहा हूं…’ लेकिन मम्मी बोलीं—‘गाड़ी तुरंत मेन रोड पर ले जाओ! इतना ही नहीं, उन्होंने उसे एक थप्पड़ भी जड़ दिया। मैंने अपनी मां का वो रूप पहले कभी नहीं देखा था। उसके बाद चार महीने तक मैंने उनसे किसी भी बात पर बहस नहीं की!”

हालांकि होटल पहुंचने के बाद उनकी मां थोड़ी कांप रही थीं। लेकिन उस पल में वो सिर्फ एक मां थीं, जो अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती थीं।

असली ज़िंदगी से परदे तक

प्रियंका कहती हैं कि यही जज़्बा उन्हें अपनी नई फिल्म ‘द ब्लफ’ में ‘ब्लडी मैरी’ के किरदार से जोड़ता है। फिल्म में उनका किरदार अपने परिवार के लिए दुश्मनों से भिड़ जाता है। बिना किसी डर और बिना किसी माफी के। वो बताती हैं, “जब मैंने फिल्म शुरू की, मेरी बेटी मालती दो साल की थी। अगर कोई उसके पीछे आता… तो मैं छोड़ती नहीं! मां के अंदर जो गुस्सा और सुरक्षा की भावना होती है, वही इस किरदार की ताकत है।”

यानी स्क्रीन पर दिखने वाली ‘ब्लडी मैरी’ का थोड़ा-सा अंश असल जिंदगी की ‘मम्मी मैरी’ से भी आया है!

तलवारें, बंदूकें और जबरदस्त एक्शन

इस फिल्म में प्रियंका जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। तलवारें, बंदूकें और आमने-सामने होंगे कार्ल अर्बन। प्रियंका कहती हैं, “मैंने पहले कभी तलवारबाजी नहीं की थी। इस बार दोनों हाथों से तलवार चलाना सीखा, पुराने जमाने की राइफल चलाना सीखा, जिसमें बारूद भरना पड़ता था। हफ्तों की ट्रेनिंग लगी! चुनौती भी थी और मजा भी। लेकिन जब वजह हो अपने बच्चे की हिफाजत, तो किरदार में जान खुद-ब-खुद आ जाती है।”

Prev Article
तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव, कहा– "जेलों को सुधार केंद्र की तरह काम करना चाहिए"
Next Article
क्या उदयपुर में सात फेरे लेंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना? रोशनी से जगमगाया घर

Articles you may like: