🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सलीम खान की अचानक बिगड़ी तबीयत! पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे सलमान-अरबाज खान, वीडियो वायरल

90 वर्षीय सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड में हलचल मच गयी।

By Moumita Bhattacharya

Feb 17, 2026 16:04 IST

मंगलवार को बॉलीवुड के लिजेंड लेखक सलीम खान को अचानक अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। 90 वर्षीय सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड में हलचल मच गयी। उनकी सलामती के लिए फैंस दुआ कर रहे हैं।

बताया जाता है कि सलमान खान उनसे अस्पताल में भी मिलने पहुंचे। इसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में सलमान खान बेहद चिंतित भी नजर आ रहे हैं।

सलमान खान के अलावा अपनी पत्नी शूरा के साथ अरबाज़ खान और उनका बेटा अरहान खान भी अस्पताल में पहुंचे थे। सलीम खान की बेटी अल्विरा खान और दामाद आयुष शर्मा भी अस्पताल में सलीम खान से मिलने गए हुए थे। अभी तक सलमान खान या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें, 90 वर्षीय सलीम खान ने फिल्म 'शोले' और 'जंजीर' जैसी कई आईकॉनिक फिल्मों की कहानी लिखी थी। हालांकि सलीम खान को किस तरह की शारीरिक समस्याओं के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन उनका अस्पताल में भर्ती होना बॉलीवुड की गलियों में चर्चाओं में छाया हुआ है। दावा किया जा रहा है कि तबीयत खराब होने और उम्र ज्यादा होने की वजह से सलीम खान को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा है।

दावा किया जा रहा है कि सलमान खान अपने सभी शेड्यूल को रद्द कर पिता को देखने अस्पताल पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर सभी फैंस सलीम खान के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं। संभावना जतायी जा रही है कि बढ़ती उम्र की वजह से आयी समस्याओं के कारण सलीम खान को अस्पताल में भर्ती किया गया हो सकता है।

गौरतलब है कि गत 25 नवंबर 2025 को ही सलमान खान ने पूरे परिवार के साथ पिता सलीम खान का 90वां जन्मदिवस मनाया था। बात अगर वर्कफ्रंट की करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Prev Article
इस दिन विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनेंगी रश्मिका मंधाना, वेडिंग कार्ड हुआ वायरल!
Next Article
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के पिता का निधन

Articles you may like: