🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

महज 4 साल की उम्र में बेटी मालती के लिए प्रियंका चोपड़ा ने रखी सिक्योरिटी, क्या है इसकी वजह? किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा ने यह स्पष्ट करते हुए बताया कि वह अपनी लाडली की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद नहीं है लेकिन एक खास कारण से मात्र 4 साल की बेटी के लिए सिक्योरिटी रखी है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 14, 2026 15:18 IST

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकी प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने निजी जीवन, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और पति निक जोनस को लेकर अक्सर सुर्खियों में छायी रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने अपनी मात्र 4 साल की बेटी मालती के लिए सुरक्षाकर्मी को तैनात किया है।

सिर्फ इतना ही नहीं, इस इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने इसकी वजह का भी खुलासा किया है। हालांकि प्रियंका ने यह स्पष्ट करते हुए बताया कि वह अपनी लाडली की सुरक्षा को लेकर ज्यादा फिक्रमंद नहीं है लेकिन एक खास कारण से उन्होंने मात्र 4 साल की बेटी के लिए सिक्योरिटी रखी है। पर क्या है वह वजह?

बेटी के लिए क्यों रखी सिक्योरिटी?

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह मालती की सुरक्षा को लेकर नहीं डरती हैं। लेकिन डरती हैं तो पैपराजी से। Abp की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि नन्हीं मालती की फोटो खिंचने के लिए जिस तरह से पैपराजी उसके पीछे भागते हैं, उससे प्रियंका को काफी डर लगता है।

खासतौर पर वर्तमान के AI जमाने में मालती की फोटो का इस्तेमाल कहां और किस तरीके से किया जाएगा यह कोई नहीं बता सकता। प्रियंका चाहती हैं कि उनकी अनुमति के बिना कोई उनकी बेटी की तस्वीरें कैमरे में कैद न कर सकें।

इसी बात को सुनिश्चित करने के लिए महज 4 साल की उम्र में ही मालती के लिए प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सुरक्षाकर्मी को तैनात किया है। सुरक्षाकर्मियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कि आम लोग मालती की फोटो न खींच सकें।

प्रियंका चोपड़ा आगे कहती हैं कि ऐसा अक्सर होता है। खासतौर पर जब हम पार्क में होते हैं या कहीं आईसक्रीम खा रहे होते हैं तो अचानक वह वीडियो दिखाई देता है। मेरी बेटी की सुरक्षा की वजह सिर्फ यहीं है। वरना मुझे ऐसा फैसला लेने की कोई जरूरत नहीं थी। कोई मुझे मार नहीं डालेगा।

गौरतलब है कि सरोगेसी के माध्यम से प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस की बेटी मालती का जन्म जनवरी 2022 में हुआ था। प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती की फोटो शेयर जरूर करती हैं लेकिन वे काफी चुनिंदा तस्वीरें होती हैं। आमतौर पर प्रियंका चोपड़ा जो तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं उनमें बेटी मालती का चेहरा ढंका हुआ होता है।

प्रियंका चोपड़ा अक्सर यह कहती हैं कि वह चाहती हैं कि मालती दूसरी लड़कियों जैसी ही बड़ी हो। अगर दूसरी बच्चियां पार्क में बैठकर आईसक्रीम खाती हैं तो मालती भी खा सकें।

Prev Article
40 सालों बाद रजनीकांत और कमल हासन का Reunion, 'थलाइवा' की फीस जानकर कहेंगे OMG!
Next Article
फरहान अख्तर का टिकट टू हॉलीवुड, इस महान हस्ती के किरदार में आएंगे नजर

Articles you may like: