पिछले कुछ दिनों से सुगबुगाहट तो चल रही थी कि फरहान अख्तर हॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने वाले हैं। आखिरकार यह सच ही साबित हुआ। फिल्म 'डॉन 3' को लेकर सुर्खियों में छाए फरहान अख्तर जल्द ही हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म में वह दिवंगत सितारवादक पंडित रवि शंकर का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।
फिल्म के निर्माताओं की ओर से आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा कर दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार 4 अलग-अलग कहानियों को एक धागे में पिरोते हुए ही फिल्म की कहानी को तैयार किया गया है।
फरहान अख्तर का हॉलीवुड सफर
सोनी पिक्चर्स ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है, जिसका नाम 'द बीटल्स - अ फोर फिल्म सिनैमैटिक इवेंट' (A Beatles - A Four Film Cinematic Event) है। फिल्म का निर्देशन ऑस्कर विजेता डायरेक्टर सैम मेंडस करने वाले हैं। फिल्म में फरहान अख्तर रियल लाइफ कैरेक्टर व भारत रत्न विजेता पंडित रवि शंकर का किरदार निभाते नजर आएंगे।
New casting announced for The Beatles - A Four-Film Cinematic Event, directed by Sam Mendes.
— Sony Pictures (@SonyPictures) February 12, 2026
Farhan Akhtar will star as Ravi Shankar
Lucy Boynton will star as Jane Asher
Morfydd Clark will star as Cynthia (Powell) Lennon
Harry Lawtey will star as Stuart Sutcliffe
In cinemas… pic.twitter.com/VWTbE3gteA
कब होगी रिलीज?
'द बीटल्स' में फरहान अख्तर के अलावा लूसी बॉयन्टन, मॉर्फिड क्लार्क और हैरी लॉटी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह फिल्म दो सालों बाद यानी अप्रैल 2028 में रिलीज होने वाली है। बताया जाता है कि फिल्म में पंडित रवि शंकर और संगीतकार जॉर्ज हैरिसन के आपसी रिश्तों को दर्शाया जाएगा और यह भी दिखाया जाएगा कि कैसे बैंड के परिवर्तनकारी वर्षों के सबसे महत्वपूर्ण दौर में भारत की उनकी यात्राएं भी शामिल हैं।
फरहान अख्तर की मुख्य भूमिका वाली यह पहली हॉलीवुड फिल्म होने वाली है लेकिन इससे पहले साल 2022 में अमेरिकी स्ट्रीमिंग सीरीज 'मिस मार्वल' में भी वह एक संक्षिप्त किरदार में नजर आ चुके थे।
'द बीटल्स - अ फोर फिल्म सिनैमैटिक इवेंट' की शूटिंग कब से शुरू होगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गयी है।