🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Valentine's Day पर फिर से सिनेमाहॉल में रिलीज होगी 'सैयारा', कौन से शहरों देख सकेंगे?

वैलेंटाइंस डे पर अपने पार्टनर के साथ इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं तो तैयार हो जाएं।

By Moumita Bhattacharya

Feb 08, 2026 23:46 IST

पिछले साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी 'सैयारा'। इस फिल्म के जरिए जहां एक ओर अहान पांडे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था वहीं दूसरी ओर अनीत पड्डा के लिए यह बतौर लीड एक्ट्रेस पहली फिल्म थी। हालांकि यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद OTT और टीवी पर भी रिलीज हो चुकी है लेकिन अगर वैलेंटाइंस डे (Valentine's Day) पर अपने पार्टनर के साथ इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं तो तैयार हो जाएं।

सिनेमाहॉल में रिलीज होने वाली है कृष और वाणी की प्रेम कहानी 'सैयारा'। हालांकि सभी शहरों में यह म्यूजिकल लव स्टोरी दोबारा सिनेमाहॉल में रिलीज नहीं होगी लेकिन कुछ चुनिंदा महानगरों में इसे देखा जा सकता है।

रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी 'सैयारा' साल 2025 की सफल फिल्मों में से एक रही है। वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने करीब ₹577 करोड़ का बिजनेस किया था। आंकड़ों के मुताबिक यह साल 2025 में भारत की दूसरी सबसे अधिक सफल फिल्म रही है।

कहां देख सकेंगे 'सैयारा'?

फिल्म 'सैयारा' का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया था। फिल्म के रि-रिलीज के बारे में निर्माताओं की ओर से कोई घोषणा नहीं की गयी है लेकिन इस फिल्म के टिकट Bookmyshow पर उपलब्ध हैं। आप चाहे तो वहां से फिल्म के टिकट बुक कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे के कुछ सिनेमाघरों में दोबारा देखी जा सकेगी। इसके अलावा फिल्म 'सैयारा' OTT प्लेटफार्म Netflix पर भी उपलब्ध है।

Prev Article
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज़ डेट बदली, अब 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल

Articles you may like: