🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सोमवार से शुरू हो रहा है उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र, कब पेश होगा बजट?

शीतकालीन सत्र के बाद फिर से उत्तर प्रदेश विधानसभा में SIR का मुद्दा गरमाने वाला है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 08, 2026 23:26 IST

कल यानी 9 फरवरी (सोमवार) से उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार विपक्षी पार्टियां एक बार फिर से सरकार को घेरने की तैयारियों में लगी हुई है। शीतकालीन सत्र के बाद फिर से उत्तर प्रदेश विधानसभा में SIR का मुद्दा गरमाने वाला है। विधानसभा में बजट सत्र 20 फरवरी तक चलने वाला है।

इसी दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट भी पेश किया जाएगा। कब पेश होगा उत्तर प्रदेश राज्य का बजट 2026? इस साल के बजट से आम जनता को क्या उम्मीदें हैं?

NBT की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य का बजट विधानसभा में 11 फरवरी को पेश हो सकता है। बताया जाता है कि इस बार का बजट लगभग 9 लाख करोड़ रुपए का हो सकता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश का बजट 8.08 लाख करोड़ रुपए था। 11 फरवरी की सुबह 11 बजे विधानसभा में उत्तर प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा। इस दिन के सत्र की शुरुआत राज्यपाल के भाषण के साथ होगी।

चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट

इस साल का बजट उत्तर प्रदेश के लिए काफी विशेष होने वाला है क्योंकि साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह योगी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होने वाला है। संभावना जतायी जा रही है कि किसानों और महिलाओं को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। इसके अलावा राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं के लिए आवंटन भी ज्यादा होने की संभावना है।

इस बार विधानसभा में करीब 4 बिल पेश किए जाएंगे।

Prev Article
पिता की 3 पत्नियां, लिव-इन पार्टनर ने आत्महत्या की, बच्चों की मृत्यु के पीछे 'काल्पनिक' चेतना?

Articles you may like: