🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

हावड़ा स्टेशन के पास बनेगा फेरी टर्मिनल, क्या-क्या होगा इसमें खास?

राज्य सरकार ने गंगा के घाटों पर अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल या फेरी टर्मिनल बनाने की योजना बनायी है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 08, 2026 22:55 IST

कोलकाता और हावड़ा को जोड़ने वाले रास्तों पर गाड़ियों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वजह से घंटों जाम में फंसना अब आम बात बनती जा रही है। वैकल्पिक रास्ते के तौर पर जलपथ को परिवहन का नया रास्ता बनाने की तैयारियां की जा रही है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य सरकार ने गंगा के घाटों पर अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल या फेरी टर्मिनल बनाने की योजना बनायी है। मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस बारे में राज्य के परिवहन मंत्री स्नेहाशिष चक्रवर्ती ने कहा, "हावड़ा समेत हुगली नदी के किनारे जितने फेरी घाट हैं, उन्हें आधुनिक बनाया जा रहा है। इससे भविष्य में जलपथ को और भी सुरक्षित और बेहतर तरीके से यात्री इस्तेमाल कर पाएंगे। ऐसा होने से सड़क मार्ग पर यातायात का अधिक दबाव नहीं रहेगा।"

क्या-क्या होंगी विशेषताएं?

  1. हावड़ा में फेरी टर्मिनल बनाने का आनुमानिक खर्च ₹89 करोड़ होगा।
  2. इस टर्मिनल के नीचले तल का आयतन 2628.74 वर्ग मीटर और पहले तल का आयतन 2136.24 वर्ग मीटर होगा।
  3. लॉन्च अथवा वेसल में चढ़ने-उतरने के लिए टर्मिनल के अंदर 3 पॉनटून बनाए जाएंगे।
  4. प्रत्येक पॉनटून की लंबाई कम से कम 30 मीटर होगी। इनकी चौड़ाई लगभग 9 मीटर होगी।

मिलेगी कौन सी सुविधाएं?

  1. इस टर्मिनल में अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए टर्मिनल के छत पर सोलर पैनल लगाया जाएगा।
  2. IP बेस वीडियो सर्विलांस होगा।
  3. फेरी की आवाजाही के बारे में यात्रियों को जानकारी देने के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा।
  4. टर्मिनल के अंदर एसी की सुविधा मिलेगी।
  5. यात्रियों की सुविधा के लिए वाईफाई कनेक्टिविटी रहेगी।
  6. ऑटोमेटेड फेयर कलेक्शन गेट रहेगा।
  7. रियल टाइम पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम और इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम रहेगा।
  8. 24 घंटे पेयजल, कटाव को रोकने की व्यवस्था, वेस्ट मैनेजमेंट की सुविधा मिलेगी।
  9. सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए फायर डिटेक्शन, अलार्म एंड कंट्रोल सिस्टम, अत्याधुनिक अग्निशमन व्यवस्था आदि की सुविधाएं भी यहां उपलब्ध होगी।
  10. पिक टाइम सुबह 9 से 11 बजे और शाम को 5 से 6 बजे तक होगा।

संभावना जतायी जा रही है कि प्रतिदिन औसतन 2600-2700 यात्री फेरी सेवाओं का लाभ उठाएंगे जो साल 2030 तक दिन के पिक आवर में प्रति घंटा 8,310 तक पहुंच सकता है। इस परियोजना को पश्चिम बंगाल ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तहत तैयार किया जा रहा है।

फेरी का रूट

बागबाजार घाट

शोभाबाजार घाट

आहिरीटोला

गोलाबाड़ी

आर्मेनियन

फेयरली

चांदपाल

Prev Article
हावड़ाः बंदूक की नोंक पर व्यवसायी से जेवर छिनताई

Articles you may like: