हावड़ाः कनपट्टी पर बंदूक रखकर एक सोने के व्यापारी से लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए गए। यह घटना शनिवार की रात हावड़ा के उलुबेरिया में घटी। रात को दुकान बंद करके घर लौट रहे थे सोने के व्यापारी। इसी समय हथियार दिखाकर अपराधियों ने लाखों के आभूषण छीनकर भाग गए। आरोप है कि भागते समय हवा में एक राउंड भी चलाई। शनिवार की रात राजापुर थाना के वासुदेवपुर के रामनगर इलाके में इस घटना ने सनसनी फैला दी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की तहकीकात शुरू कर दी गई है।
घायल व्यवसायी का नाम बिप्लब भुइँया है। रामनगर इलाके में उसकी सोने की दुकान है। रोज की तरह शनिवार की रात लगभग 9 बजे वह दुकान बंद करके गहनों के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। आरोप है कि यह घटना घर से ज्यादा दूर नहीं हुई थी। चार लोग सड़क पर खड़े थे।
बिप्लब जैसे ही स्कूटी लेकर आए, उन्होंने रास्ता रोका। उन लोगों ने उसके माथे पर आग्नेयास्त्र तानते हुए हाथ में रखे गहनों का बैग छीन लिया और भाग गए। जाते समय हवा में गोली चलाई। रात में ही राजापुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। हावड़ा ग्रामीण जिला पुलिस जाँच कर रही है। हालांकि इस घटना में रविवार सुबह तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
दो महीने पहले उलुबेरिया थाना के 11 फाटक इलाके में इसी तरह एक व्यवसायी से सोने के गहने लूटे गए थे। उस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अब तक खोए हुए गहने बरामद नहीं हुए हैं।