🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

शशि थरूर के बेटे सहित 300 लोगों की छंटनी के बाद बड़ा फैसला, 'द वाशिंगटन पोस्ट' के सीईओ ने दिया इस्तीफा

अपने इस्तीफ़े का कारण बताते हुए द वॉशिंगटन पोस्ट के पब्लिशर और सीईओ विल लुईस ने संस्थान के कर्मचारियों को दो पन्नों का ई-मेल भेजा।

By तुहिना मंडल, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Feb 08, 2026 22:44 IST

वाशिंगटनः कुछ दिन पहले ही 'द वाशिंगटन पोस्ट' समाचार संस्थान में कार्यरत 300 लोगों की छंटनी की गई थी। इस फैसले को लेकर दुनियाभर में चर्चा शुरू हो गई थी। इसी बीच शनिवार को वाशिंगटन पोस्ट के पब्लिशर और सीईओ विल लुइस ने इस्तीफा दे दिया। छंटनी के तीन दिन बाद उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी दी।

अपने इस्तीफे का कारण बताते हुए उन्होंने संस्थान के कर्मचारियों को दो पन्ने का ई-मेल किया है। फिलहाल विल लुइस की जगह अस्थायी रूप से पब्लिशर की जिम्मेदारी वाशिंगटन पोस्ट के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जेफ डी'ओनोफ्रियो को दी गई है।

आर्थिक दबाव के कारण वाशिंगटन पोस्ट ने खेल विभाग बंद करने के साथ-साथ कई देशों में ब्यूरो समेट लिए हैं। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के स्वामित्व वाले द वाशिंगटन पोस्ट के 300 कर्मचारियों की छंटनी के फैसले से पूरी दुनिया में हलचल मच गई थी। इसी बीच विल के इस्तीफे का मामला सामने आया। उन्होंने लिखा है, 'मेरे कार्यकाल के दौरान द वाशिंगटन पोस्ट का भविष्य और सुनिश्चित करने के लिए कठिन फैसले लिए गए हैं ताकि यह समाचार माध्यम आने वाले कई वर्षों तक प्रतिदिन लाखों लोगों तक निष्पक्ष समाचार पहुंचा सके।' अपने इस्तीफे में उन्होंने बेजोस की प्रशंसा की है। उन्होंने लिखा है, 'संस्थान के लिए इससे बेहतर मालिक कोई और नहीं हो सकता था।'

इससे पहले लुइस 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' में उच्च पद पर थे। 2024 में जनवरी महीने में वे द वाशिंगटन पोस्ट में शामिल हुए। उस समय संबंधित संस्थान आर्थिक संकट से गुजर रहा था। उनके नेतृत्व को लेकर भी कई सवाल उठे थे। उल्लेखनीय है कि वाशिंगटन पोस्ट में छंटनी किए गए कर्मचारियों में कांग्रेस नेता शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर भी शामिल थे।

Prev Article
सुरक्षा से लेकर सेमीकंडक्टर तक-11 अहम समझौते और बड़े फैसलेः पीएम मोदी की मलेशिया यात्रा
Next Article
'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह किए गए भोलारी एयर बेस की मरम्मत में जुटी पाकिस्तानी सेना, देखें तस्वीरें

Articles you may like: