🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मॉस्को में सनसनी: पुतिन के करीबी रूसी जनरल पर जानलेवा हमला, शरीर में दाग दीं कई गोलियां

By कौशिक दत्त, Posted by: लखन भारती

Feb 06, 2026 22:31 IST

मॉस्कोः रूस की राजधानी मॉस्को में सैन्य खुफिया विभाग के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर एलेक्सेव पर हमला हुआ है। उन्हें एक अज्ञात हमलावर ने कई गोलियां मारी। जनरल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, रूसी पुलिस, खुफिया एजेंसियां और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट इस मामले की खोजबीन कर रही हैं। एक अज्ञात हमलावर ने सैन्य खुफिया विभाग के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर एलेक्सेव को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लेफ्टिनेंट जनरल एलेक्सेव पर हमले की यह घटना रूस के कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की हत्या के बाद सामने आई है, जिनके लिए मॉस्को ने यूक्रेन को दोषी ठहराया है। इस हमले से रूस और यूक्रेन में तनाव एक बार फिर बढ़ने की आशंका है। वहीं, रूस ने इस मामले की जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया है।

जांच समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेत्रेंको ने एक बयान में कहा कि मॉस्को के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक अपार्टमेंट में एक अज्ञात हमलावर ने लेफ्टिनेंट जनरल एलेक्सेव पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल एलेक्सेव को कई गोलियां लगी हैं और उनका मॉस्को के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पेत्रेंको ने यह नहीं बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल एलेक्सेव पर हमले के पीछे किसका हाथ हो सकता है। लेफ्टिनेंट जनरल एलेक्सेव साल 2011 से रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी के प्रथम उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

गोलीबारी की यह घटना यूक्रेन में लगभग चार साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए रूसी, यूक्रेनी और अमेरिकी वार्ताकारों के बीच अबू धाबी में संपन्न दो दिवसीय वार्ता के एक दिन बाद हुई है। इस वार्ता में रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सैन्य खुफिया विभाग के प्रमुख एडमिरल इगोर कोस्त्युकोव ने किया था।

यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूसी अधिकारियों ने रूस में कई सैन्य अधिकारियों और सार्वजनिक हस्तियों की हत्याओं के लिए कीव को दोषी ठहराया है। यूक्रेन ने इनमें से कुछ हत्याओं की जिम्मेदारी भी ली है। हालांकि, उसने अभी तक लेफ्टिनेंट जनरल एलेक्सेव पर हुई गोलीबारी के सिलसिले में कोई टिप्पणी नहीं की है।

Prev Article
इस्लामाबाद में शिया इमामबाड़ा पर आत्मघाती हमला, 31 की मौत, 169 से अधिक घायल

Articles you may like: