🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

40 सालों बाद रजनीकांत और कमल हासन का Reunion, 'थलाइवा' की फीस जानकर कहेंगे OMG!

इस फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित होगी जिसमें हल्की-फुल्की कॉमेडी भी हो सकती है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 13, 2026 17:50 IST

सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी सुपरस्टार कहलाने वाले OG 'थलाइवा' रजनीकांत और कमल हासन लगभग 40 सालों बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रजनीकांत को इस फिल्म के लिए भारी-भरकम फीस ऑफर हुई है।

रजनीकांत को हुआ ₹225 करोड़ का ऑफर

PinkVilla की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रजनीकांत को फिल्म में को-लीड का किरदार ऑफर किया गया है जिसके लिए उन्हें ₹225 करोड़ की भारी-भरकम रकम ऑफर की गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया जाता है कि रजनीकांत और कमल हासन की इस फिल्म का संभावित नाम 'थलाइवर 174' हो सकता है। बताया जाता है कि इस फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित होगी जिसमें हल्की-फुल्की कॉमेडी भी हो सकती है।

फिल्म के बारे में आधिकारिक रूप से घोषणा होने और विस्तार से जानकारी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

रजनीकांत के लिए इतनी मोटी रकम फीस में लेना कोई नई बात नहीं है। कहा जाता है कि फिल्म 'जेलर' (2023) के लिए रजनीकांत ने करीब ₹210 करोड़ की फीस ली थी। वहीं फिल्म 'कुली' के लिए रजनीकांत ने ₹200 करोड़ का चार्ज किया था। हालांकि इनमें से किसी भी फीस को लेकर फिल्म के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2'

बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रजनीकांत को फिल्म 'जेलर 2' के लिए ₹150 की फीस दी गयी है। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। जल्द ही फिल्म का प्रोमो शूट किया जाएगा जिसका बैकड्रॉप 80 के दशक से मिलता-जुलता होगा।

फिल्म 'जेलर 2' में रजनीकांत मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में रजनीकांत के अलावा मोहनलाल और शिवा राजकुमार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी प्रमुख किरदार निभाते नजर आएंगे। अपने एक इंटरव्यू के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने इशारों-इशारों में बताया था कि इस फिल्म में शाहरुख खान भी एक कैमियो किरदार में नजर आ सकते हैं।

इसके साथ ही एक्ट्रेस नोरा फतेही भी एक विशेष डांस नंबर में नजर आ सकती हैं लेकिन इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गयी है। इस फिल्म के रिलीज की तारीख अभी तक घोषित नहीं हुई है। संभावना है कि साल 2026 के मध्य तक इस फिल्म को रिलीज किया जा सकता है।

रजनीकांत और कमल हासन का Reunion

रजनीकांत फिल्म 'थलाइवर 173' (संभावित नाम) में नजर आ सकते हैं, जिसके सह-निर्माता कमल हासन हो सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म राज कलम फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली है और फिल्म का निर्देशन 'डॉन' फेम सीबी चक्रवर्ती कर सकते हैं। वहीं कमल हासन फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'KH237' पर काम कर रहे हैं, जो शुरुआती दौर में ही है। बताया जाता है कि यह फिल्म अप्रैल 2026 में फ्लोर पर जाएगी। हालांकि यह तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों की घोषणा पर भी निर्भर करता है।

Prev Article
मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का शीर्षक बदलने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश

Articles you may like: