🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आमिर खान की फिल्म के गाने को अपनी आवाज देंगे अरिजीत सिंह!

सोमवार (9 फरवरी) को आमिर खान प्रोडक्शंस ने ही सस्पेंस को खत्म करते हुए असली बात बता दी।

By Moumita Bhattacharya

Feb 09, 2026 17:04 IST

आखिरकार आमिर खान की जिद्द के आगे अरिजीत सिंह को मानना ही पड़ा! रिटायरमेंट की घोषणा के बाद फिर से आमिर खान की फिल्म के एक गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी जिसकी पु्ष्टि भी की जा चुकी है। पिछले दिनों ही जब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अचानक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जियागंज में पहुंचे तो अरिजीत सिंह के बॉलीवुड में वापस लौटने की सुगबुगाहट तेज होने लगी थी।

कयास लगाया जा रहा था कि आमिर खान की फिल्म 'महाभारत' में तो कहीं अरिजीत सिंह अपनी आवाज तो नहीं देने वाले हैं! हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

लेकिन सोमवार (9 फरवरी) को आमिर खान प्रोडक्शंस ने ही सस्पेंस को खत्म करते हुए असली बात बता दी। प्लेबैक सिंगिग से अवकाश लेने के बाद माना जा रहा था कि अरिजीत सिंह की आवाज आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में ही सुनवाई देगी लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के बारे में भी कहा जा रहा है कि इसमें अरिजीत सिंह प्लेबैक करने वाले हैं। लेकिन इन कयासों को दूर हटाते हुए आमिर खान प्रोडक्शंस की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि अरिजीत सिंह ने आमिर खान की एक फिल्म के लिए अपनी आवाज दी है।

क्या लिखा पोस्ट में?

सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के मुताबिक आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'एक दिन' के लिए अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। हालांकि इस फिल्म में आमिर खान ने सिर्फ प्रोड्यूसर का किरदार ही निभाया है। फिल्म में मुख्य किरदारों में जुनैद खान और साइ पल्लवी नजर आने वाले हैं।

सोमवार को अरिजीत सिंह को धन्यवाद देते हुए प्रोडक्शंस की तरफ से एक पोस्ट किया गया जिसमें अरिजीत सिंह के बगल में बैठकर काम समझाते आमिर खान की एक फोटो भी शेयर की गयी है। साथ ही लिखा गया है, 'आपके परिवार और आपके साथ बिताए गए 4 दिनों का हर पल सच में 'मैजिकल' था।'

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह अचानक अरिजीत सिंह के जियागंज स्थित घर पर आमिर खान पहुंचे। गत सोमवार से बुधवार तक आमिर खान को कभी अरिजीत सिंह के घर की छत पर पतंग उड़ाते हुए तो कभी अरिजीत सिंह के साथ उनके स्टूडियो में घंटों समय बिताते हुए देखा गया था।

Prev Article
Valentine's Day पर फिर से सिनेमाहॉल में रिलीज होगी 'सैयारा', कौन से शहरों देख सकेंगे?

Articles you may like: