🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

राजपाल यादव को जेल से राहत, 1.5 करोड़ रुपये जमा कर मिली जमानत

चेक बाउंस मामले में अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद से राजपाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में थे।

By ऋचा रॉय, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Feb 16, 2026 16:30 IST

नयी दिल्लीः आखिरकार राजपाल यादव को जेल से राहत मिल गई। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अभिनेता को अंतरिम जमानत मिली है। सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने शर्त रखी कि यदि दोपहर 3 बजे तक डिमांड ड्राफ्ट के जरिए 1.5 करोड़ रुपये जमा किए जाते हैं, तभी राजपाल को जमानत दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार राजपाल ने अदालत की शर्त पूरी कर दी और 1.5 करोड़ रुपये जमा करते ही उन्हें जमानत मिल गई।

24 घंटे पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दावा किया गया कि अभिनेता को जमानत मिल गई है। इतना ही नहीं उस वीडियो में राजपाल ने सलमान को धन्यवाद दिया और उन्हें बड़ा भाई कहकर संबोधित किया। हालांकि कई लोगों ने इस वीडियो की सत्यता पर सवाल उठाए। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो वर्तमान का नहीं, बल्कि 2018 में उनके जेल जीवन के दौरान का है। उस समय राजपाल ने लगभग तीन महीने जेल में बिताए थे।

चेक बाउंस मामले में अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद से राजपाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में थे। कई सेलिब्रिटी कलाकारों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। इस सूची में सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, मीका सिंह, अनूप जलोटा, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, डेविड धवन के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और केआरके भी शामिल हैं।

Prev Article
'पद्मावत' के बाद संजय लीला भंसाली पीरियड ड्रामा में दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर की वीर गाथा, क्या होगी कहानी?
Next Article
इस दिन विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनेंगी रश्मिका मंधाना, वेडिंग कार्ड हुआ वायरल!

Articles you may like: