🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

इस दिन विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनेंगी रश्मिका मंधाना, वेडिंग कार्ड हुआ वायरल!

दोनों परिवार के नजदीकी सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में ही अपने जीवन की नई शुरुआत करने वाले हैं।

By Moumita Bhattacharya

Feb 16, 2026 18:09 IST

विजय देवरकोंडा की दुल्हन कब बनेंगी रश्मिका मंधाना? पिछले काफी समय से फैंस यह सवाल पूछ रहे थे। आखिरकार इसका जवाब सामने आ गया है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंधाना की शादी का कार्ड छप चुका है और दोनों का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार विजय और रश्मिका इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों परिवार के नजदीकी सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में ही अपने जीवन की नई शुरुआत करने वाले हैं।

कब होगी शादी?

पैपराजी पेज Viral Bhayani ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंधाना की शादी का कार्ड शेयर किया है। इसके मुताबिक दोनों 24 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

विजय और रश्मिका को दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। इस पोस्ट के मुताबिक दोनों अपने करीबी दोस्तों व परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंधेंगे लेकिन उसके बाद दोनों अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। 4 मार्च 2026 को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंधाना अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन देंगे जो हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में शाम 7 बजे से होगी।

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंधाना का वेडिंग कार्ड X/@supremerebel7

बता दें, विजय और रश्मिका पिछले लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों की साथ में तस्वीरें कई बार वायरल हो चुकी है लेकिन उन्होंने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्तों को स्वीकार नहीं किया है। दोनों ने फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' से साथ में काम करना शुरू किया है और दावा किया जाता है कि यहीं से उनकी डेटिंग की शुरुआत भी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अक्तूबर 2025 में दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी।

Prev Article
राजपाल यादव को जेल से राहत, 1.5 करोड़ रुपये जमा कर मिली जमानत

Articles you may like: