महाशिवरात्रि के मौके पर संजय लीला भंसाली ने फैंस को एक धमाकेदार खबर सुनाई है। संजय लीला भंसाली ने फिर से एक पीरियड ड्रामा फिल्म की घोषणा की है। इस बार उन्होंने केतन मेहता के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म का नाम अनाउंस करते हुए भंसाली प्रोडक्शंस की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें फिल्म का नाम भी रिविल कर दिया गया है। यह फिल्म गुजरात के सोमनाथ मंदिर की वीर गाथा पर आधारित होगी।
क्या होगा फिल्म का नाम?
संजय लीला भंसाली की नई फिल्म का नाम 'जय सोमनाथ' होगी। इस फिल्म में पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर की वीरगाथा को दर्शाया जाएगा। फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली ने केतन मेहता के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो में लिखा दिखाया जाता है, "मंदिर टूट सकता है, आस्था नहीं।" यह लाइन निश्चित रूप से सीधे दर्शकों के दिल पर लगी है।
फिल्म की कहानी और पृष्ठभूमि
फिल्म की कहानी उस समय की दिखाई गयी है जब महमूद गजनवी ने 11वीं सदी में सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था। गजनवी ने कई बार इस मंदिर को लूटा, तहस-नहस किया और तोड़ने की कोशिशें भी की। इसके बावजूद भक्तों की आस्था नहीं टूटी और यह मंदिर आज भी हिंदू संस्कृति के प्रतीक के तौर पर खड़ा है। यह भारतीय इतिहास के ऐसे अध्याय को दर्शाएगा जो विनाश के बाद फिर से खड़े होने की ताकत को दर्शाता है।
A temple can be broken, not the faith.
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) February 15, 2026
Sanjay Leela Bhansali presents - “JAI SOMNATH”.
Directed by Ketan Mehta
In cinemas worldwide, 2027.#SanjayLeelaBhansali #KetanMehta #BhansaliProductions #MayaMovies @prerna982 @saregamaglobal @kaalabhairava7 pic.twitter.com/ozoYvHSpCs
बता दें, मंदिर पर हमले और विध्वंस के 1000 साल पूरे होने वाले हैं। यह फिल्म वर्ल्ड वाइड 2027 में रिलीज होगी। फिल्म 'जय सोमनाथ' का निर्माण भंसाली प्रोडक्शन और माया मूवीज (केतन मेहता की प्रोडक्शन कंपनी) के बैनर तले की जा रही है। संजय लीला भंसाली और केतन मेहता दोनों गुजराती मूल के हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब होने वाली है। फिल्म के लेखन और निर्देशन की कमान केतन मेहता संभाल रहे हैं।