🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या उदयपुर में सात फेरे लेंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना? रोशनी से जगमगाया घर

वायरल कार्ड के मुताबिक दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे और 4 मार्च को हैदराबाद में शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

By Moumita Bhattacharya

Feb 20, 2026 00:08 IST

तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का कार्ड कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद उनकी शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी के परिवार की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन विजय देवरकोंडा के हैदराबाद वाले घर को लाइट्स से किसी दुल्हन की तरह सजाया गया है।

इसके साथ ही दोनों की शादी की खबरों को सच माना जा रहा है। वायरल कार्ड के मुताबिक दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे और 4 मार्च को हैदराबाद में शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

लेकिन विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में कहां बंधने वाले हैं?

Read Also | इस दिन विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनेंगी रश्मिका मंदाना, वेडिंग कार्ड हुआ वायरल!

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार दोनों की शादी में सिर्फ परिवार के करीबी लोग ही शामिल होने वाले हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, दोनों ने अपनी शादी में नो फोन पॉलिसी लेने का फैसला लिया है ताकि उनके इस खास पलों की तस्वीरें कोई लीक न कर सकें। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना राजस्थान में ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं।

दावा किया जा रहा है कि दोनों उदयपुर में अरावली पहाड़ी पर स्थिति एक पांच सितारा होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। उदयपुर में अब तक बॉलीवुड स्टार्स से लेकर कई व्यावसायिक घरानों के लोगों ने शादी की है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढ़ा भी शामिल हैं।

NDTV की मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने उदयपुर से 25 किलोमीटर दूर अरावली पहाड़ी के बीच बनी एक पांच सितारा होटल को चुना है। यह होटल उदयपुर शहर से नाथद्वारा जाने के रास्ते में कैलाशपुरी गांव के पास पहाड़ी पर बना हुआ है। हालांकि अभी तक इन बातों की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गयी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 23 से 25 फरवरी के बीच उदयपुर के इस होटल में दोनों की मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम आयोजित होगा। दावा किया जा रहा है कि दोनों परिवारों की तरफ से करीबी दोस्तों व रिश्तेदारों को न्यौता भेजने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

Prev Article
“जब मेरी मां ने ड्राइवर का गला पकड़ लिया था…” – प्रियंका चोपड़ा ने सुनाया हैरान कर देने वाला किस्सा

Articles you may like: