🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

वाकई में! साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में होगी शाहरुख खान की एंट्री?

शाहरुख खान की एंट्री भी 'जेलर 2' में होने वाली है। क्या वाकई में फैंस बड़े पर्दे पर एक साथ दो सुपरस्टार को देख सकेंगे?

By Moumita Bhattacharya

Feb 21, 2026 11:38 IST

सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्म ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी The OG 'थलाइवा' रजनीकांत के नाम का डंका बजता है। उनकी हर फिल्म का इंतजार पैन इंडिया फैंस करते हैं। रजनीकांत जल्द ही अपनी फिल्म 'जेलर' के सिक्वल 'जेलर 2' में बतौर लीड एक्टर नजर आने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह फिल्म इस साल के मध्य तक रिलीज हो सकती है। फिल्म का निर्देशन नेलसन दिलीपकुमार कर रहे हैं जिन्होंने फिल्म 'जेलर' के निर्देशन की भी कमान संभाली थी। लेकिन इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान की एंट्री भी इस फिल्म में होने वाली है। क्या वाकई में फैंस बड़े पर्दे पर एक साथ दो सुपरस्टार को देख सकेंगे?

क्या 'जेलर 2' में शाहरुख खान भी आएंगे नजर?

PinkVilla की मीडिया रिपोर्ट में Valai Pechu के हवाले से बताया गया है कि फिल्म 'जेलर 2' में शाहरुख खान एक कैमियो किरदार में नजर आ सकते हैं। संभावना जतायी गयी है कि शाहरुख खान इस फिल्म के लिए 7-8 दिनों की शूटिंग करेंगे। वह मार्च में इस फिल्म के सेट पर नजर आने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म में सिर्फ शाहरुख खान के हिस्से वाली शूटिंग ही बाकी है। इस हिस्से की शूटिंग पूरी होते ही सिक्वल की शूटिंग पूरी हो जाएगी। हालांकि इस बारे में फिल्म के मेकर्स की ओर न तो कोई आधिकारिक घोषणा की गयी है और न ही इन खबरों की पुष्टि की गयी है।

बता दें, फिल्म 'जेलर 2' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत 'टाइगर' मुत्तुवेल पंडियन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ मोहनलाल और शिवा राजकुमार भी नजर आने वाले हैं जो फिल्म के पहले पार्ट का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके साथ ही मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालन भी इस फिल्म में प्रमुख किरदारों में नजर आ सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि फिल्म में नोरा फतेही का एक स्पेशल डांस नंबर भी होगा।

Prev Article
मशहूर साहित्यकार ‘शंकर’ नहीं रहे, बांग्ला साहित्य के एक उज्ज्वल अध्याय का समापन

Articles you may like: