🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बॉलीवुड के 'धुरंधर' रणवीर सिंह को मिली धमकी, की गयी ₹10 करोड़ के फिरौती की मांग

धमकी भरा वॉयस नोट रणवीर सिंह के मैनेजर को व्हाट्स ऐप पर भेजी गयी है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 20, 2026 11:15 IST

कुछ दिनों पहले ही खुद को विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए एक व्यक्ति ने बॉलीवुड के 'धुरंधर' रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को वॉयस मैसेज भेजा था। इस वॉयस मैसेज में रणवीर सिंह को धमकी देते हुए 'लाइन' पर आने की बात कही गयी थी। कथित तौर पर इस वॉयस में रणवीर को धमकी देते हुए कहा गया था, 'अगर लाइन पर नहीं आए तो भुगतना पड़ेगा'। सिर्फ इतना ही नहीं इस वॉयस मैसेज में रणवीर सिंह के स्टाफ को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गयी थी। लेकिन अब एक्टर से ₹10 करोड़ के फिरौती की मांग की गयी है।

दावा किया जा रहा है कि यह धमकी एक बार फिर से कुख्यात लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गों ने ही भेजी है। News 18 की मीडिया रिपोर्ट में मुंबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह धमकी एक अमेरिकी नंबर से वॉयस नोट के जरिए भेजी गयी है। इस बार धमकी भरा वॉयस नोट रणवीर सिंह के मैनेजर को व्हाट्स ऐप पर भेजी गयी है।

Read Also | रोहित शेट्टी के घर के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, लिया यह बड़ा फैसला!

मामले की प्रारंभिक जांच मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है और एक्टर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है। बताया जाता है कि मुंबई पुलिस अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क कर नंबर के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।

बताया जाता है कि धमकी भरे इस मैसेज को भेजने वाले ने अपनी पहचान को छिपाने के लिए VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया है। इस वजह से उसके IP एड्रेस और लोकेशन के बारे में जानकारी हासिल करने में मुश्किलें आ रही है।

प्रारंभिक जांच में दावा किया जा रहा है कि धमकी भरा वॉयस नोट जिसने भेजा है वह आवाज बिश्नोई गैंग के करीबी हैरी बॉक्सर से मिलती है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है और सबूत जुटाने की कोशिशें कर रही है। ऑडियो की फॉरेंसिक जांच करवायी जा रही है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं यह ऑडियो डीपफेक या AI से तो नहीं बनाई गयी है।

Read Also | कौन सी OTT पर आएगी 'धुरंधर द रिवेंज'? फिल्म रिलीज होने से पहले ही दोगुनी कीमत में बिके राइट्स

बता दें, पिछले दिनों ही फिल्म निर्देशक व निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। वहीं फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद रणवीर सिंह को अमेरिका से भेजे एक वॉयस नोट में ₹10 करोड़ के फिरौती की मांग की गयी है। धमकी मिलने के तुरंत बाद ही रणवीर सिंह ने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गयी है। क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह के मैनेजर के बयान पर मामला दर्ज कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Prev Article
क्या उदयपुर में सात फेरे लेंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना? रोशनी से जगमगाया घर
Next Article
मशहूर साहित्यकार ‘शंकर’ नहीं रहे, बांग्ला साहित्य के एक उज्ज्वल अध्याय का समापन

Articles you may like: