पिछले कई दिनों से जिस शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार इतना गर्म था, आखिरकार आधिकारिक तौर पर उसका बिग अनाउंसमेंट हो गया। साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी को लेकर पोस्ट शेयर किया है जिसमें दोनों ने इस खबर को कंफर्म किया है। जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले विजय-रश्मिका ने अपनी शादी को 'The Wedding of VIROSH' बताया है। इसके साथ ही विजय और रश्मिका नाम को जोड़ते हुए हैश टैग VIROSH भी बनाया है।
क्या लिखा विजय और रश्मिका ने?
अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी शादी की खबर की पुष्टि की है। इसके साथ ही उन्होंने शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि आप हमारा ही एक हिस्सा हो। आपलोगों के लिए हमेशा सबसे ज्यादा प्यार और Hug! हालांकि इस पोस्ट में दोनों ने न तो अपनी शादी की तारीख का कोई उल्लेख किया है और न ही वेन्यू का। लेकिन 26 फरवरी को होने वाली इस शादी की सुगबुगाहट का खंडन भी नहीं किया है।
Read Also | इस दिन विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनेंगी रश्मिका मंधाना, वेडिंग कार्ड हुआ वायरल!
Instagram कब और कहां होगी शादी?
सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का कार्ड वायरल हो गया था। इसमें दावा किया गया था कि दोनों 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी का रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों राजस्थान के उदयपुर में एक पैलेस में सात फेरे लेंगे।
इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री और परिवार के करीबी लोगों के ही शामिल होने की खबरें मिली हैं। बताया जाता है कि रश्मिका और विजय ने अपनी शादी में नो मोबाइल पॉलिसी अपनाने का फैसला लिया है, ताकि उनकी शादी के खास पल सोशल मीडिया पर वायरल न हो।
Read Also | क्या उदयपुर में सात फेरे लेंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना? रोशनी से जगमगाया घर
कब से शुरू होंगी शादी रस्में?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 24 फरवरी यानी आज से दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो रहे हैं। कब कौन सी रस्म निभायी जाएगी, इस बारे में हम आगे जानकारी दे रहे हैं -
24 फरवरी - संगीत।
25 फरवरी - मेहंदी की रस्म।
26 फरवरी - दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।
हाल ही में विजय देवरकोंडा के घर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जो रोशनी से जगमगा रहा है। घर को किसी शादी वाले घर की तरह से सजाया गया है। बता दें, मीडिया में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई को लेकर दावा किया गया था कि दोनों ने घरेलु फंक्शन में ही 3 अक्टूबर 2025 को एक-दूसरे को अंगूठी पहना दी थी। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की थी और न ही खंडन किया था।