🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया, यानसेन की अगुआई में चमके गेंदबाज

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी।

By नवीन पाल, Posted by: लखन भारती

Feb 22, 2026 23:14 IST

अहमदाबादः मार्को यानसेन और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप में सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और डेविड मिलर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी। उनके लिए सिर्फ शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए यानसेन ने चार और महाराज ने तीन विकेट लिए जबकि कॉर्बिन बॉश और एडेन मार्करम को क्रमश: दो और एक विकेट मिला।

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ही खराब रही। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन खाता खोले बिना पहले ही ओवर में एडेन मार्करम का शिकार बन गए। इसके बाद मार्को यानसेन ने तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ एक रन बन पाए। प्रशंसकों को उम्मीद थी कि सुपर-8 मुकाबले में अभिषेक शर्मा का बल्ला गरजेगा, लेकिन उन्होंने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया। लगातार तीन मुकाबलों में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक सिर्फ 15 रन बना सके और आउट हो गए। इस मैच में शिवम दुबे ने जरूर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह 42 रन बनाकर नौवें विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए। वहीं, रिंकू सिंह खाता भी नहीं खोल पाए।

Prev Article
हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य और पूर्व पत्नी नताशा को SUV डिफेंडर किया गिफ्ट, जानें कितनी हैं कीमत ?
Next Article
'हमारी बल्लेबाजी ने अंतर ला दिया', मैच का वो पल जहां से बाजी मार ले गई अफ्रीकी टीम, एडन मारक्रम ने बताया

Articles you may like: