🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

एक तरफ भारत-दक्षिण अफ्रीका मैदान में, दूसरी ओर बांग्लादेश को चटाई धूल, जीत लिया महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब

एक तरफ रविवार को ICC T20 World Cup के सुपर 8 के मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत मैदान में उतरा। सूर्यकुमार और हार्दिक की टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से हो रही है। इसी बीच इंडिया ए ने बांग्लादेश ए को महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में हरा दिया है। लगातार दूसरी बार भारत के खाते में यह ट्रॉफी आई है।

By लखन भारती

Feb 22, 2026 19:33 IST

बैंकॉक: भारत ने एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब जीत लिया है। इंडिया ए महिला टीम के सामने फाइनल में बांग्लादेश ए महिला टीम की चुनौती थी। पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ए ने 7 विकेट पर 134 रन बनाए। बांग्लादेश की पारी आखिरी ओवर में सिर्फ 88 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारतीय महिला ए टीम ने मैच को 46 रनों से अपने नाम किया। 2023 में शुरू हुए टूर्नामेंट का यह दूसरा संस्करण था। दोनों बार भारत ने खिताब जीता है। बांग्लादेश को दोनों ही मौकों पर फाइनल में हार झेलनी पड़ी।

तेजल हसबनीस ने ठोकी फिफ्टी

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 44 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। वृंदा दिनेश 19, नंदीनी कश्यप और अनुष्का शर्मा 8-8, और मिनू मणी 0 पर आउट हो गईं। 4 विकेट गंवाकर संकट में फंसी भारतीय टीम को तेजल हसबनीस और कप्तान राधा यादव ने संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की।

टीम का स्कोर जब 113 रन था, उस समय राधा यादव पांचवें विकेट के रूप में 30 गेंदों पर 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुईं। तेजल हसबनीस ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वह 34 गेंद पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुईं। बांग्लादेश की तरफ से कप्तान फाहिमा खातून ने अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए। फरजाना एसमिन और फातिमा जहान सोनिया ने 1-1 विकेट लिए।

बांग्लादेश की बैटिंग पूरी तरह फेल

135 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19.1 ओवर में 88 रन पर सिमट गई और 46 रन से मैच हार गई। बांग्लादेश की तरफ से विकेटकीपर शमिमा सुल्ताना ने 20, सरमिन सुल्ताना ने 18, और कप्तान फहिमा खातुन ने 14 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सकीं। भारत की तरफ से प्रेमा रावत ने 3, सोनिया मेंधिया और तनुजा कंवर ने 2-2, जबकि सायमा ठोकर और मिनू मणी ने 1-1 विकेट लिए।

Prev Article
पाक-भारत T20 वर्ल्ड कप विवाद के बाद मार्च में पहली ICC बैठक, बैठक में क्या निर्णय होंगे ?
Next Article
'हमारी बल्लेबाजी ने अंतर ला दिया', मैच का वो पल जहां से बाजी मार ले गई अफ्रीकी टीम, एडन मारक्रम ने बताया

Articles you may like: