🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कहीं रिजेक्ट तो नहीं हुआ आपका ‘युवा साथी’ का आवेदन? अभी ऐसे करें जांच

किसी गड़बड़ी या दस्तावेजों में कोई गलती की वजह से कहीं आपका फॉर्म रिजेक्ट तो नहीं हो गया है? इसे जानने का बड़ा ही आसान तरीका है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 22, 2026 21:18 IST

राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए अंतरिम बजट 2026-27 में बांग्लार ‘युवा साथी’ परियोजना की घोषणा की गयी थी। इस परियोजना के तहत माध्यमिक उत्तीर्ण सभी बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रति माह ₹1500 का भत्ता देने का फैसला लिया गया है।

इस भत्ता के लिए ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन करने की व्यवस्था की गयी है। बड़ी संख्या में युवा इस परियोजना का फॉर्म भरने के लिए ‘युवा साथी’ के शिविरों में लाइन लगाकर खड़े हैं। अगर आपने भी ‘युवा साथी’ का फॉर्म भरा है तो जरा ध्यान दें।

फॉर्म भरने की प्रक्रिया तो पूरी हो गयी है लेकिन क्या आपका फॉर्म स्वीकार कर लिया गया है? किसी गड़बड़ी या दस्तावेजों में कोई गलती की वजह से कहीं आपका फॉर्म रिजेक्ट तो नहीं हो गया है? इसे जानने का बड़ा ही आसान तरीका है।

Read Also | 'युवा साथी' परियोजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए लगेंगे कौन से डॉक्यूमेंट्स? क्या है आवेदन का बदला हुआ समय?

चलिए जान लेते हैं कि कैसे पता लगाएंगे ‘युवा साथी’ का भत्ता मिलेगा या नहीं?

* सबसे पहले https://apas.wb.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।

* वेबसाइट के होम पेज पर आपको दिखेगा 'बांग्लार युवा साथी'। इसपर क्लिक करें।

* अब आपके सामने जो पेज खुलेगा वहां Check Status विकल्प दिखेगा, जिसपर क्लिक करें।

युवा साथी के वेबसाइट पर स्टेटस जानने का विकल्प Samachar Ei Samay


* इस विकल्प पर क्लिक करने पर जो पेज खुलेगा वहां मोबाइल नंबर की मांग की जाएगी। इस बॉक्स में वहीं मोबाइल नंबर डाले जो आपने आवेदन करते समय दिया था।

* कैपचा डालकर सबमिट पर क्लिक करें।

* अगले चरण में आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा। इसे निर्धारित जगह पर डालें।

* अगर आपका फॉर्म अच्छी तरह से भरा गया होगा तो स्क्रीन पर एप्लिकेशन अथवा रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाएगा।

वर्तमान में फिलहाल आवेदन ठीक होने पर रजिस्ट्रेशन नंबर ही दिखाया जा रहा है। अगर किसी कारणवश आवेदन अस्वीकार होता है तो उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकेगी लेकिन अगले चरण में अगर नाम स्वीकार कर लिया जाता है तो संभव है कि यहां उसके बारे में जानकारी दी जाए।

Prev Article
सोमवार से ही SIR के दस्तावेजों के सत्यापन का काम शुरू, जिलों में डिस्ट्रीक्ट जजों को दिया गया प्रशिक्षण
Next Article
हँसी जो सोचने पर मजबूर करे - डॉ ज्ञान चतुर्वेदी ने खोला उपन्यास सृजन का रहस्य

Articles you may like: