🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'युवा साथी' परियोजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए लगेंगे कौन से डॉक्यूमेंट्स? क्या है आवेदन का बदला हुआ समय?

'युवा साथी' परियोजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के समय में परिवर्तन किया गया है।

By Debdeep Chakraborty, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 20, 2026 18:37 IST

बांग्लार 'युवा साथी' परियोजना के लिए आवेदन पत्र विधानसभा केंद्रों के आधार पर शिविरों में मिल रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन भी फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध की गयी है लेकिन 'युवा साथी' परियोजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के समय में परिवर्तन किया गया है।

'युवा साथी' का ऑनलाइन फॉर्म apas.wb.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। उसी पोर्टल एक विज्ञप्ति जारी की गयी है जिसमें शाम 7 बजे से अगले दिन सुबह 9 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकेगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सरकारी शिविरों में फॉर्म भरने की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए ऑनलाइन फॉर्म शाम के बाद से ही भरने का मौका दिया जा रहा है। बताया जाता है कि 26 फरवरी तक फॉर्म भरने का काम किया जाएगा।

बांग्लार 'युवा साथी' परियोजना के लिए आवश्यक दस्तावेज -

ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने के लिए सभी दस्तावेजों का निर्धारित साइज में होना आवश्यक है -

  1. माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा के एडमीट कार्ड की कॉपी (अधिकतम 2 MB)
  2. माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा का मार्कशीट या सर्टिफिकेट (अधिकतम 2 MB)
  3. आधार कार्ड की कॉपी (अधिकतम 2 MB)
  4. वोटर कार्ड की कॉपी (अधिकतम 2 MB)
  5. बैंक के पासबुक के पहले पेज की फोटो (अधिकतम 2 MB)
  6. एससी/एसटी/ओबीसी सर्टिफिकेट की कॉपी (अधिकतम 2 MB)
  7. पासपोर्ट साइज फोटो (अधिकतम 2 MB), Jpeg अथवा Png फॉरमैट
  8. आवेदक का हस्ताक्षर (अधिकतम 2 MB), Jpeg अथवा Png फॉरमैट

आवेदन को सबमिट करने से पहले एक वैध मोबाइल नंबर तैयार रखना होगा। इसी नंबर पर OTP भेजी जाएगी। आवेदन जमा होने के बाद आवेदक को एक एप्लीकेशन आईडी दी जाएगी। अगले कम्यूनिकेशन के लिए उसे सुरक्षित रखें।

Prev Article
28 फरवरी को नहीं जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, क्यों जतायी जा रही है यह संभावना?
Next Article
रास्ते में ही तृणमूल के साथ जुड़े प्रतीक, ‘डील’ टिकट? कमरेड ने पार्टी बदलने का कारण बताया

Articles you may like: