शनिवार और रविवार को सियालदह-बनगांव शाखा पर कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट भी किया जा रहा है। बताया जाता है कि शनिवार की रात को 10.45 बजे से रविवार की सुबह 7.48 बजे तक ट्रेनों को नियंत्रित करने का फैसला लिया गया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर चांदपाड़ा-ठाकुरनगर में सबवे बनाने का फैसला लिया गया है। इस वजह से ट्रेनों को नियंत्रित किया जा रहा है। इन दोनों दिन रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनों की सूची भी जारी की गयी है।
रद्द की गयी ट्रेनें
शनिवार (21 फरवरी) को सियालदह-बनगांव अप व डाउन लाइन पर रद्द होने वाली ट्रेन संख्याएं -
33851
33859
33861
33863
33354
33856
33858
33860
रविवार (22 फरवरी) को सियालदह-बनगांव और बारासात-बनगांव अप व डाउन लाइन पर जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें शामिल हैं -
33819
33820
33369
33368
जिन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा है उनमें शामिल है -
शनिवार को सियालदह-बनगांव में अप लाइन पर ट्रेन संख्या 33857 बनगांव के बजाए गोबरडांगा तक चलेगी। रविवार को ट्रेन संख्या 33812 डाउन बनगांव के बजाए गोबरडांगा से खुलेगी।
रविवार को सियालदह-बनगांव लाइन पर जिन ट्रेनों को गोबरडांगा तक शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है उनमें शामिल है -
33811
33813
33815
33817
33361
डाउन लाइन पर जो ट्रेन बनगांव के बजाए गोबरडांगा से खुलेगी उनमें शामिल है -
33814
33816
33818
33822
33824
रविवार को बनगांव-माझेरहाट लोकल ट्रेन संख्या 30342 बारासात स्टेशन से खुलेगी।