हार्दिक पंड्या ने अपने बेटे अगस्त्य और अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक को एक नया डिफेंडर कार गिफ्ट किया है। अलग होने के बावजूद, वह नताशा को सपोर्ट करते हैं और उसका ख्याल रखते हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल है। इस लग्ज़री SUV कार की कीमत लगभग 4 करोड़ बताई जा रही है। बता दें कि हार्दिक और नताशा जुलाई 2024 में अलग हो गए थे।
4 करोड़ है कीमत
हार्दिक ने जो लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है उसकी कीमत 4 करोड़ हैं। मुंबई की लैंड रोवर कंपनी 'नवनीत मोटर्स' ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी है 'नवनीत मोटर्स' ने नताशा और अगस्त्य की तस्वीर भी शेयर की है।
नई गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ भी क्वालिटी समय बिता रहे हार्दिक पंड्या
इससे पहले हार्दिक ने अपनी नई गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ क्वालिटी समय एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में भारत-पाक मैच के दौरान भी महिका हार्दिक के साथ कोलंबो गई थी। वहीं, अपनी नई गर्लफ्रेंड महिका के बर्थडे का भी जश्न हार्दिक ने धूम-धाम से मनाया था। हाल ही में माहिका ने 19 फरवरी को अपना बर्थडे मनाया था। माहिका के 25वें बर्थडे 2 पर पूरे 25 गिफ्ट दिए थे जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरे हैं हार्दिक पंड्या
सुपर 8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला अहमदाबाद में हो रहा है। इस मैच में हार्दिक पंड्या से बेहतरीन परफॉर्मेंस की उम्मीद है। बता दें कि भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अबतक एक भी मैच नहीं हारी है।