🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ISI के संपर्क में था मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार संदिग्ध? पाकिस्तान भेजता था OTP

संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि वह पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी ISI के संपर्क में था।

By Arpita Hazra, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 22, 2026 21:37 IST

दिल्ली पुलिस ने आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार संदिग्धों में से 2 पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जाते हैं। गिरफ्तार दोनों संदिग्धों के नाम सुमन शेख और जोहाब शेख बताए जाते हैं। जोहाब शेख को पिछले सप्ताह ही गिरफ्तार किया जा चुका था। उससे हुई पूछताछ में ही सुमन शेख का नाम सामने आया जिसे रविवार को गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार हुआ सुमन शेख पूणे के एक लेथ कारखाना में काम करता था। वह पिछले कई सालों से वहां काम कर रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के कई व्यक्तियों के साथ उसका सोशल मीडिया पर संपर्क था। बताया जाता है कि उसे क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से रुपए भी भेजे गए थे। दावा किया जा रहा है कि कुछ पाकिस्तानी नंबरों पर सुमन शेख OTP भेजा करता था। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि वह पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी ISI के संपर्क में था।

Read Also | पाकिस्तान के लिए भारत में कर रहे थे रेकी? 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी, लश्कर के टेरर मॉड्यूल का खुलासा

वहीं पिछले सप्ताह जोहाब शेख नामक एक सिम कार्ड व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है। वह मुर्शिदाबाद का निवासी बताया जाता है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुमन शेख के कहने पर ही जोहाब भारतीय सिम कार्ड का OTP पाकिस्तान भेजता था। बताया जाता है कि सभी OTP उसकी दुकान से ही भेजे जाते थे।

इसके बदले में क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से रुपयों का लेनदेन होता था। इन दोनों जासूसों के साथ पाकिस्तानी जासूस संपर्क में थे या नहीं, इस बात की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि रविवार की सुबह तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में कपड़े बनाने के एक कारखाना से मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जवल नामक 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी से फिलहाल पूछताछ कर इनके हैंडलर के बारे में जांच अधिकारी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Prev Article
DNA रिपोर्ट आते ही नजीराबाद अग्निकांड में मृतकों के देहांश परिजनों को सौंप दिए गए
Next Article
मुर्शिदाबाद के CRPF जवान को अमित शाह ने गैलेंट्री अवॉर्ड से किया सम्मानित, कई मुश्किल ऑपरेशन में साबित की बहादुरी

Articles you may like: