🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन पर यात्री ने की आत्महत्या, मेट्रो सेवाएं हुई प्रभावित

रविवार को आम दिनों के मुकाबले मेट्रो के बीच का अंतराल ज्यादा होने की वजह से यात्रियों को अधिक परेशानी नहीं हुई।

By Moumita Bhattacharya

Feb 22, 2026 19:42 IST

कोलकाता मेट्रो (Kolkata Metro) की ब्लू लाइन (Blue Line) पर महानायक उत्तम कुमार मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूद कर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। छुट्टी के दिन घटी इस घटना की वजह से मेट्रो सेवाएं भी कुछ देर के लिए बाधित हुई। घटना रविवार की शाम की बतायी जाती है। हालांकि रविवार को आम दिनों के मुकाबले मेट्रो के बीच का अंतराल ज्यादा होने की वजह से यात्रियों को अधिक परेशानी नहीं हुई।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक की आयु लगभग 25 वर्ष बतायी जाती है। मेट्रो सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को लगभग 4.20 बजे महानायक उत्तम कुमार मेट्रो स्टेशन यानी टॉलीगंज की डाउन लाइन पर उक्त युवक अचानक कूद गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य यात्रियों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। तुरंत ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी उस तरफ दौड़ पड़े जहां युवक मेट्रो की लाइन पर कूदा था।

थर्ड लाइन की बिजली काटी गयी और युवक का शव लाइन से हटाया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 4.40 बजे मेट्रो सेवाएं फिर से सामान्य हो गयी। बता दें, पिछले कुछ समय में कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन पर यात्रियों द्वारा मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिशों के कई मामले सामने आ चुके हैं।

मेट्रो प्रबंधन की ओर से इस बाबत जागरूकता फैलाने की पहल भी शुरू कर दी गयी है। विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा और आत्महत्या जैसे घातक कदम न उठाने के बारे में पब्लिक लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं घटने की वजह से यात्री सुरक्षा को लेकर मेट्रो प्रबंधन एक बार फिर से सवालों के घेरे में खड़ा हो गया है।

Prev Article
साहित्य अकादमी और महाराजा श्रीशचंद्र कॉलेज के संयुक्त प्रयास से सजा साहित्यिक मंच
Next Article
हँसी जो सोचने पर मजबूर करे - डॉ ज्ञान चतुर्वेदी ने खोला उपन्यास सृजन का रहस्य

Articles you may like: