🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

डोंबिवली ठाणे में घरेलू विवाद के कारण डॉक्टर ने किया आत्महत्या का प्रयास

डॉक्टर नें 45 नींद की गोलियां और बीयर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया।

By राखी मल्लिक

Feb 24, 2026 19:11 IST

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को कथित रूप से एक डॉक्टर का उनकी पत्नी के साथ विवाद का मामला दर्ज है। डॉक्टर नें 45 नींद की गोलियां और बीयर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर ने डोंबिवली ईस्ट में अपने अपार्टमेंट में खुदकुशी करने का प्रयास किया। जब वह समय से अस्पताल नहीं आए और उनके स्टाफ के फोन का जवाब नहीं दिया, तो स्टाफ उनके घर पहुंचे जहां उन्हें बेहोश पड़ा हुआ पाया गया।

अधिकारी ने कहा कि पीड़ित अपनी पत्नी के साथ एक अस्पताल चलाते हैं। कथित रूप से वे हाल ही में अलग फ्लैट में रहने लगे थे वहां उन्होंने 10 बीयर और45 नींद की गोलियां ले ली थी।

अधिकारी ने कहा कि वह अपने अस्पताल की एक नर्स के साथ कथित संबंध के कारण मानसिक तनाव में थे। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि नर्स उनसे शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे उनकी पत्नी के साथ बार-बार झगड़े होते थे।

अधिकारी ने कहा कि डॉक्टर फिलहाल उपचाराधीन हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।

Prev Article
अचल संपत्ति बेचकर, 8 लाख रुपये कर्ज लेकर एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की, फिर भी बचा नहीं पाए…

Articles you may like: