उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के प्री-वेडिंग रिचुअल्स की शुरुआत हो चुकी है। दोनों के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों का उदयपुर पहुंचना भी शुरू हो चुका है। शादी के पहले वेडिंग वेन्यू पर दुल्हे राजा विजय देवरकोंडा अपने दोस्तों संग पुल पार्टी और वॉलीबॉल का लुत्फ उठा रहे हैं जिसकी फोटो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। वहीं दूसरी ओर दुल्हन रश्मिका मंदाना भी शादी की तैयारियों से जुड़ी फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।
इस बीच रश्मिका मंदाना की होने वाली ‘सासू मां’ यानी विजय देवरकोंडा की मां का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी होने वाली बहू के लिए शर्त रखती नजर आ रही हैं। आज तक की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह वीडियो 2018 की फिल्म 'गीता गोविंदम' की सक्सेस मीट का है। जब एक एंकर ने विजय देवरकोंडा की मां माधवी से पूछा कि वह कैसी बहू चाहती हैं? उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि उनकी सिर्फ एक ही शर्त है।
They imagined the perfect daughter-in-law Rashmika is their dream come true ¤ï#VijayDeverakonda #RashmikaMandanna #Virosh pic.twitter.com/eq3a1NwyTd
— Lilly ¨ (@therwdygirl) February 21, 2026
क्या है रश्मिका की ‘सासू मां’ की शर्त?
इस वीडियो में माधवी कहती हैं कि मुझे बस ऐसी बहू चाहिए जो मेरे बेटे का अच्छी तरह से ख्याल रख सकें। उसे बिना किसी शर्त प्यार करें। बस यहीं। वह इंडस्ट्री (फिल्म) में है, इसलिए बहू को उसे समझना चाहिए। जब विजय देवरकोंडा के पिता से यहीं सवाल पूछा गया तो उन्होंने पत्नी से सहमति जताते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि वह जिससे चाहे शादी कर ले। मेरे आपत्ति या अपेक्षा जैसी कोई बात नहीं है। मुझे खुशी होगी अगर वह भारतीय से, खासकर दक्षिण भारतीय लड़की से शादी करें।
Read Also | “जब मेरी मां ने ड्राइवर का गला पकड़ लिया था…” – प्रियंका चोपड़ा ने सुनाया हैरान कर देने वाला किस्सा
Instagram
खेला जा रहा ‘VIROSH’ प्रीमियर लीग
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने वेडिंग वेन्यू से जुड़ी झलक लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। विजय ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें एक बॉक्स और दो छोटे-छोटे झंडे जैसी आकृति दिखाई दे रही है। इन पर ‘VIROSH’ प्रीमियर लीग लिखा हुआ है। वहीं रश्मिका मंदाना ने भी कई फोटो शेयर किए हैं, जिसमें से एक फोटो खाने की टेबल का है। हालांकि टेबल पर खाने का मेन्यू की धुंधली तस्वीर दिखाई दे रही है लेकिन पिस्ता रंग के इस टेबल मैट पर लिखा ‘VIROSH’ लिखा हुआ स्पष्ट नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि उदयपुर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में उनकी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है। संभावना है कि दोनों अपनी शादी का एक और रिसेप्शन मुंबई में भी रख सकते हैं।