नई दिल्ली: सोमवार शाम रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद झारखंड के चतरा में खराब मौसम के कारण एक एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। अब एक और हादसा हमारे सामने आई है। अंडमान में टेक ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद पवन हंस की एक हेलिकॉप्टर समुंदर में गिर गई। मंगलवार सुबह पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर में सात यात्री सवार थे।
मंगलवार सुबह 9:30 बजे यह हादसा मियाबंदर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास हुआ। हेलिकॉप्टर में दो क्रू और पांच यात्री थे। किसी कारणवश यह हेलिकॉप्टर समुंदर में गिर गया। सभी सुरक्षित हैं और उन्हें बचा लिया गया। हेलिकॉप्टर रनवे से लगभग 300 मीटर दूर समुद्र में गिरा लेकिन यात्रियों को बड़े नुकसान से बचाया गया।
इसी बीच पूरे देश में हवाई मार्ग पर खतरनाक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। दिल्ली से खबर मिली कि टेक ऑफ के तुरंत बाद स्पाइसजेट की लेह जाने वाली फ्लाइट SG121, बोइंग 737 में तकनीकी खराबी के कारण तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में सभी यात्री सुरक्षित हैं।