🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अजित पवार के विमान हादसे की जांच रिपोर्ट कब होगी जारी, नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया

गत 28 जनवरी को बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था विमान।

By कौशिक दत्त, Posted by: प्रियंका कानू

Feb 23, 2026 12:14 IST

बारामती: एनसीपी नेता अजित पवार के विमान हादसे की रिपोर्ट कब जारी होगी, इस बारे में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के एक महीने के भीतर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रकाशित कर दी जाएगी। चार्टर्ड फ्लाइट से मु्ंबई से बारामती जा रहे अजित पवार का विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरने से ठीक पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 28 जनवरी की सुबह लगभग 8:45 बजे रनवे के पास विमान गिर गया और आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस चार्टर्ड फ्लाइट में सवार अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई।

अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच अभी जारी है। इस हादसे को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए थे। कुछ ने इसके पीछे राजनीतिक साजिश की आशंका भी जताई। हालांकि प्रारंभिक जांच में इसे एक साधारण दुर्घटना बताया गया था। वहीं, अजित पवार के भतीजे और एनसीपी एसपी विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया कि संबंधित निजी विमान कंपनी ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया था।

रविवार को नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने बताया कि दुर्घटना के एक महीने के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी जाएगी। 28 फरवरी या उससे पहले रिपोर्ट सार्वजनिक की जा सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की जा रही है। मंत्रालय के अनुसार लियरजेट 45 विमान दुर्घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट नियमानुसार एक महीने के भीतर जारी की जाएगी, जबकि अंतिम रिपोर्ट बाद में आएगी। दुर्घटना के पीछे किसी साजिश या लापरवाही की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि विमान के दोनों रिकॉर्डर बरामद कर लिए गए थे लेकिन कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर अधिक तापमान के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।

Prev Article
ओडिशा में दोहरा झटका: देवुजी के आत्मसमर्पण के दिन ही एनकाउंटर में दो और माओवादी नेता ढेर
Next Article
बीजापुर में नक्सलियों के प्रेशर आईईडी विस्फोट में एसटीएफ जवान घायल

Articles you may like: